Athrav – Online News Portal
पंचकूला राजनीतिक

पंचकूला ब्रेकिंग: विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने जन्मदिन पर मांगा पार्टी के लिए वोटों का उपहार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला:हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने 25 मई को अपने जन्मदिन पर लोगों से भाजपा के लिए वोट का उपहार मांगा है। गुप्ता ने कहा कि हर साल बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उनके निवास पर उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचते हैं, लेकिन इस बार उनका आग्रह है कि वे सभी पोलिंग बूथों पर मुस्तैद होकर भाजपा के पक्ष में वोट करें और करवाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करना ही उनके लिए जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा होगा। प्रेस को जारी एक वक्तव्य में गुप्ता ने कहा कि एक पारिवारिक परंपरा के तहत वे हर साल 25 मई को जन्मदिन के अवसर पर हवन-यज्ञ करते हैं, मंदिर जाते हैं और उसके बाद अपने शुभचिंतकों के बीच रहते हैं।

इस बार उनके जन्मदिन का संयोग मतदान के दिन पर बना है। इसलिए पार्टी के पक्ष में मतदान करना और करवाना ही उनके लिए सबसे बड़ा अनुष्ठान होगा। उन्होंने बताया कि वे सुबह 7 बजे पंचकूला के सेक्टर -17 स्थित विजय पब्लिक स्कूल में परिवार सहित मतदान करेंगे। इसके बाद दिनभर अलग-अलग बूथों पर जाकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करेंगे। शाम 6 से 7 बजे तक वे पंचकूला स्थित अपने आवास पर शुभचिंतकों के साथ जन्मदिन मनाएंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, मित्रों और रिश्तेदारों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार का उपहार न लाएं। भाजपा के पक्ष में मतदान करवाना ही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार हैं और वे शिद्दत से यही उपहार उन्हें भेंट करें।

Related posts

कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखें पूरी लिस्ट 

Ajit Sinha

राहुल बोले- शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार में दिल्ली में जमकर विकास हुआ था, उसे ‘आप’ सरकार ने नष्ट किया

Ajit Sinha

किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में किसानों ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व अभिनंदन किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x