Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद शिक्षा

छात्रों में रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक कार्य संस्कृति को विकसित करते है ऐसे उत्सव: कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:छात्र गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और परिसर में रचनात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद द्वारा अपने वार्षिक टेक्नो-कल्चरल उत्सव “एलिमेंट्स कलमायका 2026” का आयोजन 9–10 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। लगभग पांच वर्षों के बाद इस बहुप्रतीक्षित उत्सव का पुनः भव्य आयोजन किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि यह प्रमुख छात्र-केंद्रित उत्सव कोविड-19 महामारी के दौरान अंतिम बार ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया था। इस बार इसका ऑफलाइन स्वरूप में आयोजन विश्वविद्यालय में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने उत्सव के आधिकारिक बैनर एवं टीज़र का अनावरण किया तथा छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच छात्रों में रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक कार्य संस्कृति को विकसित करते हैं।

इससे पूर्व डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. प्रदीप डिमरी ने उत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस वर्ष सभी 25 छात्र क्लबों की भागीदारी के साथ लगभग 55 प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह एक अंतर-विश्वविद्यालय स्तर का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न संस्थानों के छात्र भाग लेंगे।इस वर्ष के उत्सव की थीम “नवाभिव्यक्ति” रखी गई है, जिसका अर्थ है नई अभिव्यक्ति। “जहां परंपरा नवाचार के साथ नई आवाज पाती है” इस विचार के साथ यह उत्सव तकनीकी, सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों का संगम प्रस्तुत करेगा। इसमें तकनीकी प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य, संगीत, फैशन शो तथा साहित्यिक गतिविधियां शामिल होंगी।

इस अवसर पर प्रो. अतुल मिश्रा, प्रो. अरविन्द गुप्ता, प्रो. पी आर शर्मा सहित डीन स्टूडेंट वेलफेयर टीम के सदस्य डॉ. हरीश कुमार, डॉ. नेहा गोयल, डॉ. दीपांशु शर्मा एवं अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।अपनी विविध गतिविधियों और व्यापक भागीदारी के साथ “एलिमेंट्स कलमायका 2026” छात्रों के लिए प्रतिभा प्रदर्शन, नवाचार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक सशक्त मंच साबित होगा।

Related posts

फरीदाबाद: वर्ल्ड स्ट्रीट के निकट बीच सड़क गाड़ियां खड़ी कर आतिशबाजी करने जुर्म में 3 लड़के पकड़े गए -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

प्रॉपर्टी डीलर संदीप की बदमाश ने डंडे से पीट- पीट कर की हत्या, आरोपी धीरेंद्र को डीएलएफ  क्राइम ने किया गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एक शख्स पर हुए कातिलाना हमले का केस तीन दिनों के बाद दर्ज नहीं, उल्टा दस हजार रूपए पुलिस ने ले लिए, केस दर्ज नहीं, केस दर्ज हैं,सीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x