Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: जिला के 1333 मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:आम लोकसभा चुनाव के लिए आज जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए राजकीय कन्या महाविद्यालय परिसर से ईवीएम मशीन और मतदान सामग्री देकर पोलिंग पार्टियों को पुलिस सुरक्षा में बूथ के लिए रवाना किया गया। जिला के 1333 मतदान केंद्रों के लिए आज सभी पोलिंग पार्टियां अपने -अपने बूथ पर पहुंच गई हैं। कल सुबह 7 बजे इन सभी मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हो जाएंगी। कालेज परिसर में आज सुबह नौ बजे सभी पोलिंग पार्टियां पहुंचनी शुरू हो गई थीं। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पांडाल में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम विश्वजीत चौधरी, सोहना हलके के पांडाल में एसडीएम सोनू भट्ट व गुडग़ांव विधानसभा क्षेत्र के पांडाल में एसडीएम रविंद्र कुमार ने पोलिंग पार्टियों को आखिरी चुनावी रिहर्सल में मतदान प्रक्रिया के आवश्यक बिंदुओं को विस्तार से समझाया।

उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र के अंदर कोई भी वोटर अपना मोबाइल फोन लेकर नहीं आएगा। हर एक मतदाता की वोटर आईडी या भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मान्य 14 आईडी देखकर ही उनको वोट डालने की अनुमति दी जाए। मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में अवश्य होना चाहिए। वोटिंग के समय वोटिंग कंपार्टमेंट में केवल वोटर ही अंदर जाएगा, उसके साथ अन्य कोई व्यक्ति नहीं होना चाहिए।पंडाल में एलईडी स्क्रीन पर कर्मचारियों को ईवीएम तथा वीवीपैट मशीन को चलाने की ट्रेनिंग दी गई। एक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी के साथ एक एपीओ व दो पोलिंग ऑफिसर शामिल हैं। पीठासीन अधिकारियों को बताया गया कि वे अपनी डायरी व फार्मों को ध्यान से भरें। इसके बाद पटौदी के 250, सोहना के 261, बादशाहपुर के 455 व गुड़गांव के 367 मतदान केंद्रों के लिए सभी पोलिंग पार्टियां उनके साथ तैनात किए गए पुलिस कर्मियों के साथ बसों में बैठकर रवाना हो गईं। दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा के लिए कुछ पोलिंग पार्टियों को व्हीलचेयर भी दी गई हैं। शाम को सेक्टर ऑफिसरों ने पोलिंग पार्टियों के बूथ पर पहुंच जाने के बारे में रिपोर्ट ली।

Related posts

पहले तो उसका भाई मेरी पत्नी को लेकर भाग गया, बार -बार ये कहता था कि तेरी पत्नी भाग गई, इसलिए उसकी हत्या कर दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha

सरकारी स्कूलों को अडाॅप्ट करके उनके शैक्षिक स्तर में सुधार लाने में सहयोग करें: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

नशा तस्कर सतपाल उर्फ़ चोटी की 7 मंजिल की बिल्डिंग में 20 कमरे बने हुए थे पर गुरुग्राम पुलिस का चला जमकर हथौड़ा-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x