Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय वीडियो

राहुल गांधी ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा संसद में उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा-देखें वीडियो।

नई दिल्ली/अजीत सिन्हा
राहुल गांधी और समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेता आज नई दिल्ली के विजय चौक पर मीडिया को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि नमस्कार! यहाँ पर आज हिंदुस्तान का पूरा का पूरा अपोजिशन आज यहाँ खड़ा हुआ है। हर पार्टी के नेता हैं और हमें यहाँ आज क्यों आना पड़ा – क्योंकि जो हमारी आवाज है,उसे पार्लियामेंट हाउस में दबाया जा रहा है। हमारा सिर्फ एक सवाल है – क्या हिंदुस्तान की सरकार ने पेगासस को खरीदा, हाँ या ना? क्या हिंदुस्तान की सरकार ने अपने लोगों पर पेगासस हथियार का इस्तेमाल किया – हाँ या ना? हम सिर्फ ये जानना चाहते हैं।हमें क्लियरली बताया गया है, सरकार ने बताया है कि हाउस में पेगासस पर कोई भी बातचीत नहीं होगी। मैं हिंदुस्तान के युवाओं से, जनता से पूछना चाहता हूं – आपके फोन के अंदर, नरेन्द्र मोदी जी ने एक हथियार डाला है, मेरे खिलाफ वो हथियार का प्रयोग किया गया। सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ उस हथियार का प्रयोग किया गया, बाकी नेताओं के खिलाफ वो हथियार प्रयोग किया गया, प्रेस के लोगों के खिलाफ ये हथियार का प्रयोग किया गया। एक्टिविस्ट्स के खिलाफ इस हथियार का प्रयोग हुआ, तो सदन में बात क्यों नहीं होनी चाहिए? क्या कारण है कि सदन में बात नहीं हो रही है? ये सवाल है। हमारे बारे में कहा जाता है कि हम पार्लियामेंट को डिस्टर्ब कर रहे हैं।

हम पार्लियामेंट को डिस्टर्ब नहीं कर रहे हैं। हम सिर्फ हमारी जो जिम्मेदारी है, उसे पूरा करना चाहते हैं और मैं सिर्फ एक कांग्रेस पार्टी का नेता नहीं बोल रहा हूं, हर एक पार्टी का नेता आपको ये बताएगा कि हम सिर्फ अपनी जिम्मेदारी पूरा करना चाह रहे हैं। ये जो हथियार है,ये हिंदुस्तान के खिलाफ यूज किया गया है। इस हथियार को आतंकवादियों के खिलाफ प्रयोग करना चाहिए, देशद्रोहियों के खिलाफ प्रयोग करना चाहिए।हम नरेन्द्र मोदी जी से, अमित शाह से ये पूछ रहें हैं कि आपने इस हथियार का प्रयोग हिंदुस्तान के लोकतांत्रिक इंस्टीट्यूशन्स के खिलाफ क्यों किया? हिंदुस्तान के लोकतंत्र ने क्या किया है, जो आपने इस हथियार को लोकतंत्र के खिलाफ यूज किया है? ये सवाल है। एक प्रश्न पर कि आप ये कह रहे हैं कि सरकार ने ये स्पष्ट कर दिया कि किसी तरह की कोई चर्चा करनी ही नहीं है पेगासस पर, तो सदन चलेगा कैसे? राहुल गांधी ने कहा कि देखिए, आइडिया क्या है,हमारे सामने क्या प्रॉब्लम है और देश की जनता को ये समझना होगा। अगर हमने अभी कह दिया किहम पेगासस पर डिस्कशन नहीं करेंगे और हम किसी और चीज पर डिस्कशन करेंगे, तो पेगासस खत्महो जाएगा। पेगासस का उसके बाद कोई डिस्कशन नहीं हो सकता। मगर जो पेगासस का मामला है, वो

2 हमारे लिए नेशनलिज्म का मामला है, ट्रीजन का मामला है। क्योंकि ये जो हथियार है, ये लोकतंत्र के खिलाफ इस्तेमाल किया गया है, ये प्राइवेसी का मामला नहीं है। मेरे लिए ये प्राइवेसी का मामला नहीं है। मेरे लिए ये एंटी नेशनल काम है। नरेन्द्र मोदी जी ने और अमित शाह जी ने हिंदुस्तान के लोकतंत्र की आत्मा पर चोट मारी है। इसलिए हम पेगासस पर डिस्कशन चाहते हैं और इसलिए हम पेगासस पर डिस्कशन होने से पहले कहीं नहीं जाएंगे। एक अन्य प्रश्न पर कि सरकार के जो मंत्री हैं, जब वो जवाब देते हैं, तो टीएमसी के सांसद उनका पर्चा फाड़ देते हैं, तो फिर उस पर बात कैसे होगी? श्री राहुल गांधी ने कहा कि आप डिस्ट्रैक्ट मत कीजिए। ठीक है, मैं जानता हूं कि आप किसके लिए काम करते हो। आपको डिस्ट्रैक्ट करने की जरुरत नहीं है। जनता जानती है कि हिंदुस्तान के लोकतंत्र पर आक्रमण हुआ है। दिल में तीर मारा गया है। हम सिर्फ ये बात करना चाहते हैं पार्लियामेंट में, पहला सवाल क्या ये सरकार ने किया, हां या ना? और दूसरा हम डिस्कस करना चाहते हैं ये तीर कहाँ-कहाँ लगा?

Related posts

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन पारित हुआ दिल्ली जीएसटी संशोधन विधेयक 2021

Ajit Sinha

एक महिला सहित दो लोगों को 50 लाख रूपए हेरोइन के साथ दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट किया हैं। 

Ajit Sinha

हरियाणा के इतिहास में पहली बार 3 विधायकों को मिला सदन की कार्रवाई में सक्रिय भागीदारिता के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
//ceeheesa.com/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x