Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पंचकूला ब्रेकिंग: एक थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर राजकुमार को एसीबी, करनाल की टीम ने 20000 रुपए रिश्वत लेते थाने में धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: एंटी करप्शन ब्यूरो , करनाल की टीम ने आज सोमवार को थाना बरोदा, जिला सोनीपत में तैनात सब इंस्पेक्टर को 20000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित सब इंस्पेक्टर का नाम राजकुमार है जो केस का जांच अधिकारी है। शिकायतकर्ता राजेन्द्र निवासी गांव भावर तहसील गोहाना, जिला सोनीपत ने एसीबी. करनाल को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया कि दिनांक 28.9.2024 को उसकी भांजी उसके गांव भावर में आई हुई थी। उसकी भांजी के साथ गांव के आतीश नाम के लड़के द्वारा छेड़छाड़ की गई जिसको लेकर दिनांक 30.9.2024 को उसके भाइयो व आतिश के परिवार के सदस्यों की बीच झगडा हो गया था। जिस पर उसके भाई जोगेन्द्र व विनोद व उसके भतीजे सौरभ व रमन के विरुद्ध मुकदमा न. 287, दिनांक 01.10.2024 धारा 109 (1), 115, 118(1), 126, 3(5), 351(2) बी.एन.एस. 2023, थाना बरोदा, जिला सोनीपत में दर्ज है।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उनके द्वारा भी उसकी भांजी से छेडछाड के सम्बन्ध में मुकदमा न. 352/2024, धारा 115, 3(5), 333, 351(2) बी.एन.एस. 2023 व धारा 8 पोक्सो अधिनियम के तहत दर्ज करवाया हुआ है। इस मुकदमा में अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। इन दोनों मुकदमों की तफ्तीश उपरोक्त आरोपित एसआई राजकुमार द्वारा की जा रही है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उपरोक्त आरोपित सब इंस्पेक्टर राजकुमार (जांच अधिकारी), थाना बरौदा, जिला सोनीपत द्वारा उसकी शिकायतकर्ता से उसके भाई व भतीजे की जमानत करवाने व उसके द्वारा भांजी छोडछाड मामले में आरोपितों को गिरफ्तार करने की एवज में 20,000/-रुपए बतौर रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसीबी, करनाल की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपित सब इंस्पेक्टर राजकुमार (जांच अधिकारी ), थाना बरौदा, जिला सोनीपत को थाना बरौदा परिसर से शिकायतकर्ता राजेन्द्र सिंह द्वारा दी गई रिश्वत राशि 20,000/- रुपए लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया। इस सम्बन्ध में थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई।

Related posts

फरीदाबाद ; एक मजदूर ने अपने ठेकेदार की नवनिर्वित निर्माण में हत्या करने के बाद हुआ फरार, जल्द होगा गिरफ्तार , जय किशन।

Ajit Sinha

शराब बेचने को लेकर हुए विवाद में शूटर उसे जान से मारने के लिए पीछा कर रहा था ,जैसे ही वह शादी के पंडाल निकला तो उसपर गोली चला दी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने आज नकली सोया चाप बनाने वाली एक कंपनी में की छापेमारी -देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x