Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

3 बाइक पर सवार 6 दोस्तों ने एक बाइक पर सवार 3 दोस्तों पर चाकुओं से किए कातिलाना हमले में, एक की मौत,के मामले में फरार आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: 3 बाइक पर सवार छह दोस्तों ने एक बाइक सवार तीन दोस्तों पर चाकुओं से कातिलाना हमले करने के सनसनीखेज एक पुराने मामले में दिल्ली पुलिस की एन -1 क्राइम ब्रांच प्रशांत विहार , दिल्ली की टीम ने बीते 4 महीनों से फरार एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम अभिषेक उर्फ़ डोरमेन है। इसके 4 साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जिनके नाम अर्जुन पंडित , रोहित गोपाल और आशीष है। इनके एक आरोपित साथी मोहित उर्फ़ मरी अभी भी फरार है।

ये सनसनीखेज वारदात 29 -30 सितंबर -2024 की रात को उस समय अंजाम दिया गया था जब तीन दोस्त एक बाइक पर रिंकू , अनुराग और आकाश एक क्लब से लौट रहे थे, उस दौरान तीन बाइक पर सवार छह दोस्तों से सामना हो गया, इन 6 दोस्तों ने रिंकू, अनुराग और आकाश पर चाकुओं से कातिलाना हमला कर दिया। इस हमले में अनुराग की मौत हो गई,जबकि रिंकू और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में पीएस जीटीबी एंक्लेव, दिल्ली में एफआईआर नंबर- 464/2024, दिनांक 30/09/2024 धारा 103 (1)/109 (1)/3 (5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था इसी एफआईआर में उपरोक्त आरोपित अभिषेक उर्फ़ डोरमेन को गिरफ्तार किया गया है जो बीते चार महीनों से लगातार फरार चल रहा था।

Related posts

बंद मकान में मिला 15 वर्षीय नाबलिग का शव,  शरीर पर चोट के निशान हैं, इसके पीछे कोई खौफनाक साजिश है… पुलिस जांच में जुटी

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप सिंह धनखड़ ने आज सोमवार देर शाम को अपने पद से दिया इस्तीफा।

Ajit Sinha

‘दीया और बाती हम’ की संध्या राठी की मां निकली कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली के सीएम से लगाईं मदद की गुहार: देखें वायरल वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x