Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पलवल ब्रेकिंग: पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम मशीन से 25 लाख 33 हजार 500 रूपए चोरी करने वाला चोर अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: होडल अपराध शाखा की टीम ने आज पंजाब नेशनल बैंक के एक एटीएम मशीन से 25 लाख 33 हजार 500 रुपए की चोरी करने के मामले में एक आरोपित शख्स को अरेस्ट किया है। इस आरोपित गत 30 अप्रैल -1 मई की रात को अपने 7 अन्य साथियों के साथ इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस आरोपित का नाम मोहम्मद वसीम , निवासी गांव उम्र , थाना नगीना , जिला नूंह हैं। इसके कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कॉर्पियो गाड़ी को बरामद किया है। ये खुलासा आज डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए हैं।

डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गत 5 मई -22 को पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक, सोहन लाल आहूजा ने मुकदमा नंबर-411 , थाना कैंप में भारतीय दंड संहिता की धारा 457 व 380 आईपीसी के तहत दर्ज करवाया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि श्रद्धानंद कॉलोनी,पलवल के सामने पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम मशीन लगा था जिसमें 25 लाख 33 हजार 500 रुपए रखे हुए थे को अज्ञात चोर चोरी करके ले गए।

उनका कहना है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इस केस की आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी होडल अपराध शाखा की टीम को सौपी गई थी। जिस पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपित की पहले पहचान की, अब उसे अरेस्ट कर लिया है। अरेस्ट आरोपित का नाम मोहम्मद वसीम, निवासी गांव उमरा, थाना नगीना जिला नूह। उनका कहना है कि अभी इसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कॉर्पियो गाडी बरामद की गई हैं। इस आरोपित को अदालत के सम्मुख पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इस रिमांड के दौरान चोरी की रकम को बरामद किया जाएगा और इसके अन्य साथियों को अरेस्ट किया जाएगा।

Related posts

हरियाणा सरकार महिलाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पाठ्यक्रम लाएगी: विपुल गोयल

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: रोशन लाल अपने आप को बिजली निगम का जेई बताकर शिकायतकर्ता से लिया 62000 रुपए रिश्वत, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: किसान संघर्ष समिति, नहरपार द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में किसानों ने जमकर खेली होली।

Ajit Sinha
1 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x