Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

दुबई से महिला को व्हाट्सएप, वीडियो कॉल पर अश्लील बातें और दृश्य दिखाने वाला आरोपित दिल्ली एयरपोर्ट से अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: दुबई से एक महिला को मोबाइल फोन से वीडियो कॉलिंग करके अश्लील बातें और दृश्य दिखाने वाले शख्स को दिल्ली एयरपोर्ट से महिला थाना , मानेसर की टीम ने अरेस्ट कर लिया। इस आरोपित के खिलाफ बीते 1 फ़रवरी -2020 को महिला थाना , मानेसर में भारतीय दंड संहिता की धारा 354 डी आईपीसी व 67 आई टी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था और पुलिस ने इस के खिलाफ एलओसी जारी किया था। रविवार को जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर वह पहुंचा तो पुलिस ने उसे वही पर दबोच लिया।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक दिनांक 01.02.2020 को गुरुग्राम निवासी एक महिला के मोबाईल फोन पर अज्ञात नंबर से फोन कॉल वीडियो कॉल के माध्यम से अभद्र व अश्लील बातें तथा दृश्य दिखाने के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायत पर धारा 354 डी आईपीसी  व 67 आईटी एक्ट. के तहत केस  दर्ज  किया गया था। इस मामले तफ्तीश के दौरान आरोपित की एलओसी  जारी कराई गई थी। 

महिला थाना मानेसर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को कल ज्ञात हुआ कि इस मामले का आरोपित  दुबई से दिल्ली एयरपोर्ट पर आया है। इस सूचना के आधार पर गत 8 मई -2022 को आरोपित  को एयरपोर्ट दिल्ली से अरेस्ट किया। आरोपित की पहचान *साहजेब अली निवासी जिला रामपुर, उत्तर-प्रदेश* के रूप में हुई, जिसे अदालत के सम्मुख पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Related posts

रिटेल मैनेजर और उसके भाई पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला

Ajit Sinha

एक दर्जन महिला डॉक्टरों को एम्स में पीजी सीट दिलाने के नाम लाखों की ठगी करने वाला एक फर्जी डॉक्टर अरेस्ट।

Ajit Sinha

गोल्ड फाइनेंस कंपनी से 8 किलों 540 ग्राम सोना व 8 लाख 56 हजार रुपए की डकैती के सनसनीखेज मामले में 3 डकैत अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x