Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

“ऑपरेशन लगाम” न रात में गुंडागर्दी, ना रोड पर मनमानी,” 22 दिनों में कुल 9106 वाहनों का चालान,करीब ढाई करोड़ रूपये का जुर्माना।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: “ऑपरेशन लगाम” के तहत रोड पर मनमानी करने तथा यातायात नियमों की उल्लंघन करने वालों के खिलाफ SWAT टीमों सहित कुल पांच टीमों का गठन किया गया है इनके अलावा थाना व चौकी स्तर पर भी निस्तर कड़ी कार्रवाई  जारी है। बीते 22 दिनों का हवाला देते हुए बताया कि पलवल पुलिस ने 9106 वाहनों का चालान किया जिनमें 249 वाहनों को चिन्हित कर इम्पाउंड किया गया जिनमें 508 ड्रिंकिंग ड्राइविंग चालान, 1101-ब्लैक फिल्म, 16- रेड ब्लू लाइट, 88 मॉडिफाई साइलेंसर बुलेट पटाखा, 1157 विदाउट नंबर प्लेट, 1001 विदाउट पैटर्न नंबर प्लेट, तथा 114 प्रेशर हॉर्न चालान मुख्यतः शामिल है। सभी वाहनों पर करीब ढाई करोड़ का जुर्माना किया गया जिसमें से 11.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।  
 
“ऑपरेशन लगाम” तहत सोशल मीडिया पर गैंगस्टर प्रवृत्ति को बढावा देने तथा हवाबाजी करने वाले अकाउंट की सतत निगरानी हेतु स्पेशल टीम का गठन किया गया है जिसके द्वारा अभी तक गैंगस्टर प्रवृत्ति को बढ़ावा तथा हवाबाजी से जुड़े 10 इंस्टाग्राम अकाउंट तथा 150-200 रील / पोस्ट डिलिट कराये जा चुके है। इसके अलावा दर्जनों लोगों की काउंसलिंग की गई, जिन्होंने काउंसलिंग के दौरान स्वयं अपने सोशल मीडिया अकाउंट से आपत्तिजनक वीडियो डिलीट की, जिससे समाज में भय उत्पन्न न हो तथा हमारा युवा वर्ग इन रीलों को देख कर भ्रमित होकर इन के झांसे में ना आए।”ऑपरेशन लगाम” तहत पलवल पुलिस का पथभ्रष्ट लोगों को कड़ा एवं स्पष्ट संदेश है कि अब पलवल में कोई भी रील में गुंडागर्दी या रोड पर मनमानी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इन पर पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए स्पेशल सेल व टीमों का गठन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि किसी भी आपत्तिजनक रील/पोस्ट सोशल मीडिया पर मिलती है तो उस रील को मोबाइल न. 8813999612 तथा रोड पर कोई भी अपनी मनमानी के लिए यातायात नियमों की अवहेलना करता है तो उसका फोटो/विडियो थाना यातायात प्रबंधक के मोबाइल न. 8930202034 के व्हाट्सएप पर भेजें तत्काल उन पर संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई  की जायेगी।  

Related posts

लड़कियों को शादी करने का झांसा देकर, उनसे पैसे ऐंठने के मामले में आरोपित पकड़ा गया -जांच जारी है।

Ajit Sinha

तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगेस्टर शक्ति का नाम बता कर एक व्यापारी से दो करोड़ की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश अरेस्ट

Ajit Sinha

उधार दिए 30 हजार रुपए मांगने पर 46 वर्षीय एक कंपनी के कैशियर की हत्या करने के सनसनीखेज मामले दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x