Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस के 25 हजार के ईनामी कुख्यात अपराधी और तिगांव निवासी सचिन उर्फ़ मूसा को गुरुग्राम पुलिस ने किया अरेस्ट ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: फरीदाबाद, गुरुग्राम व पलवल जिलों में हत्या, हत्या का प्रयास, लङाई-झगङा, रंगदारी मांगने व अवैध हथियार रखने इत्यादि अपराधों की करीब 01 दर्जन वारदातों को अन्जाम देने वाले रणदीप भाटी गिरोह के सक्रिय सदस्य व 25 हजार रुपयों के ईनामी कुख्यात बदमाश को अपराध शाखा सैक्टर-17 की पुलिस टीम ने अरेस्ट किया है। इस आरोपित  के कब्जा से 1 पिस्टल व 2 जिन्दा कारतूस पुलिस ने  बरामद किए हैं, इस आरोपित को पुलिस हिरासत में   लेकर पर लेकर कई अन्य वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। ये खुलासा आज एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए हैं। 

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज निरीक्षक नरेन्द्र चौहान, प्राभारी, अपराध शाखा, सैक्टर-17 की टीम ने अपने गुप्त सुत्रों की सहायता  व अपनी समझबुझ से हत्या, हत्या का प्रयास, लङाई-झगङा, रंगदारी मांगने व अवैध हथियार रखने इत्यादि अपराधों की लगभग 1 दर्जन वारदातों को अन्जाम देने वाले 25 हजार रुपयों के ईनामी कुख्यात बदमाश सचिन उर्फ मूसा, निवासी गाँव तिगाँव,थाना तिगाँव, जिला फरिदाबाद, उम्र 25 वर्ष को सैक्टर-14, गुरुग्राम से अवैध हथियार सहित काबू करने में बङी सफलता हासिल की है। उनका कहना हैं कि पुलिस टीम ने  आरोपित के कब्जा से अवैध 1 पिस्टल व 2 जिन्दा कारतूस बरामद किए जाने पर आरोपित  के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की सम्बन्धित धाराओँ के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित  से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह कुख्यात बदमाश रणदीप भाटी, नोएडा के गिरोह का सक्रिय सदस्य है और इसके खिलाफ जिला फरीदाबाद, गुरुग्राम व पलवल में  हत्या, हत्या का प्रयास, लङाई-झगङा, रंगदारी मांगने व अवैध हथियार रखने इत्यादि अपराधों के करीब 1 दर्जन मुकदमें दर्ज  है। आरोपित  की गिरफ्तारी पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा 25 हजार रुपयों का ईनाम भी घोषित किया हुआ है।
उनका कहना हैं कि आरोपित से पुलिस पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि इसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एम.जी.एफ. मॉल में एम्पायर व ट्वीन्स क्लब के मालिक को धमकी देते हुए उससे रंगदारी मांगने की वारदात को अन्जाम दिया था। जिस सम्बन्ध में थाना डी.एल.एफ. फेस-2, गुरुग्राम में केस दर्ज  है। इस मामले में आरोपित  के दो साथियों रिकी उर्फ मोरु व जितेन्द्र उर्फ बिट्टू को पुलिस टीम द्वारा अरेस्ट  भी किया जा चुका है। उनका कहना हैं कि आरोपित  द्वारा रंगदारी मांगने पर आरोपित के खिलाफ थाना डी.एल.एफ. फेस-2 में दर्ज केस में अरेस्ट किया गया है। 

Related posts

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने गणत्रंत दिवस को लेकर शहर भर में सुरक्षा दृष्टिकोण से 3000 पुलिस कर्मियों को किए तैनात

Ajit Sinha

दूसरे ग्रुप में जब नाबालिग शामिल हुआ तो साथियों ने पार्क में पत्थरों से मार और ब्लेड से काटकर हत्या कर दी, 3 नाबालिगों सहित 5 पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कांग्रेस सरकार बनाएगी गुड़गांव से फरीदाबाद की मेट्रो लाइन, पलवल तक पहुंचेगी मेट्रो- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x