Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा के सदस्य प्रदीप परमार का स्वागत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर आज कोर्ट परिसर के मेन गेट पर बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के सदस्य प्रदीप परमार एडवोकेट का स्वागत ढोल बाजे व आतिशबाज़ी करके स्वागत किया गया।वकीलों ने उन्हें फूल माला व मिठाई खिलाकर स्वागत किया।इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट व समुन्दर रावत एडवोकेट ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनकी सीट पर जाकर बधाई दी। वशिष्ठ ने  कहाँ बार काउंसिल के चुनाव में 25 सदस्य चुनाव जीतकर आते है।जिसकी मतगणना आज भी चल रही है। उन्होंने बार काउंसिल के चुनाव में नौवें स्थान प्राप्त करके यह उपलब्धि हासिल किए।

अब की बार काउंसिल के चुनाव में महिला की भागीदारी सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर तय की गई है। जिसमें 18 पुरुष 5 महिला का चुनाव होना तय हुआ। जिसमें 2 महिलाएँ बाद में मनोनीत की जाएगी।अपनी इस जीत पर बार काउंसिल के सदस्य प्रदीप परमार एडवोकेट ने फ़रीदाबाद के वकीलों साथियों के अलावा पूरे हरियाणा पंजाब व चंडीगढ़ के वकीलों साथियों का धन्यवाद किया।अपनी इस जीत पर कहा कि वो अपने जिले के अधिवक्ताओं की आवाज बार काउंसिल चंडीगढ़ में उठाएँगे।और उनकी प्राथमिकता होगी नए वकीलों के लिए चैंबर बनवाएँगे जाये। जिला अदालत में पार्किंग की व्यवस्था करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी वकीलों की परेशानियों के निवारण के लिए दिन रात मेहनत करेंगे।

Related posts

फरीदाबाद : बल्लबगढ़ में 11-11 फलदार-छायादार पौधे लगाकर , उनसे बृक्ष लगानें का संकल्प लिया।

Ajit Sinha

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ की चूरा पोस्त बरामद, दो गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: सूरजकुंड -पाली रोड पर हाइवा और स्विफ्ट कार में टक्कर के बाद लगी भयंकर आग, पुलिस ने ड्राईवर की बचाई जान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x