Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: बियर की बोतल घोपकर हत्या कर, बीते 2 सालों से फरार चल रहे एक आरोपित पुलिस ने धर दबोचा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:बियर की बोतल घोपकर हत्या करने के मामले में बीते दो सालों से फरार चल रहे एक आरोपित को क्राइम ब्रांच -85 की टीम ने अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम सुरेश ,निवासी कच्चा बदरपुर बॉर्डर , फरीदाबाद हैं। इसका एक साथी वर्ष -2021 में पहले ही अरेस्ट हो चुके हैं। पुलिस की माने तो आरोपित ने किसी बात को लेकर अपने साथी राजेश उर्फ़ गांगुली के साथ मिलकर अम्बेडकर चौक के पास केला के गोदाम के पास विपिन के पेट में बियर की बोतल घोपकर हत्या कर दी थी। जिसमें आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। मामले में आरोपित 2 वर्ष से फरार चल रहा था। आरोपित को अदालत के द्वारा पीओ घोषित किया गया था। आरोपित को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने मथुरा में आखिर क्यों चलाया आपरेशन “फूफा” जी- जानने के लिए पढ़े 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ‘मैं भारत बोल रहा हूं’ मीडिया विद्यार्थियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर एक अनोखी पहल

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: एक्सप्रेसवे पर पिलर उठाते समय कंट्री मशीन का भारी भरकम हिस्सा कंटेनर पर गिरा,1 की मौत, 1 घायल, रेस्क्यू जारी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x