Athrav – Online News Portal
हरियाणा

ओटू झील को किया जाएगा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित : मुख्यमंत्री मनोहर लाल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिरसा जिले के अपने जन संवाद कार्यक्रम के तीसरे दिन गांव ओटू में लोगों की मांग पर ओटू झील से मिट्टी उठान की दरों में 50 प्रतिशत कम करने की घोषणा की। अब किसान ओटू झील से 500 रुपये ट्राली के हिसाब से मिट्टी उठा सकते हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ओटू झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की भी घोषणा की। इसके लिए उन्होंने प्रशासन को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। रिपोर्ट के आधार पर झील को पर्यटन स्थल बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने सोमवार को रानियां हल्का के गाँव ओटू में जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने जहाँ लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए , वहीं लोगों से सरकार की योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान एक किसान ने बताया कि ओटू से मिट्टी उठान की दरों में कमी की जाए ताकि किसानों को फ़ायदा मिले। इस पर मुख्यमंत्री ने उपरोक्त घोषणा की। पहले यह दर 100 0 हजार रुपये ट्रॉली थी। मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि किसान इस मिट्टी का उपयोग खाद के रूप में करें, जिससे किसानों को आर्थिक लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने छोटे गांव में विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त बजट देने की घोषणा की। उन्होंने बीडीपीओ को निर्देश दिए कि ऐसे छोटे गांव हैं , जिनका बजट खत्म हो गया है या उनकी आमदनी कम है,उनका प्रस्ताव बनाकर भिजवाया जाए,ताकि उन्हें अतिरिक्त बजट दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने जन संवाद में स्कूल की मांग की सुनवाई करते हुए घोषणा की कि हर 20 किलोमीटर पर कॉलेज बनाने की तर्ज पर सरकार अब गांव की 5 किलोमीटर की परिधि में सीनियर सेकेंडरी स्कूल बने, इस पर काम करेगी। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे। मुख्यमंत्री ने ओटू में जन संवाद कार्यक्रम में एक युवा की मांग पर गांव जमाल में एक अतिरिक्त कबड्डी नर्सरी बनाने की घोषणा की। इसी प्रकार गांव कागसर में जिम बनाये जाने की मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशा से दूर रखने के लिए खेल बहुत जरूरी है और इसके लिये सरकार खेल सुविधाएं देने के लिए कटिबद्ध है। 
 

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा सत्र में आज कुल 12 विधेयक पारित किए गए, जानने के लिए पढ़ें

Ajit Sinha

हरियाणा सोलर पम्प स्थापित करने में देश में प्रथम- डा. हनीफ कुरैशी

Ajit Sinha

राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेने वाले सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल अवधि को देय अवकाश मानने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x