Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ट्रैफिक जाम खुलवाने पहुंचे सब इंस्पेक्टर को तीन लड़कों बीच सड़क पर ही जमकर लात घूंसे से पीटा, और वर्दी फाड दी-वीडियो देखें



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: अब आम आदमी की सुरक्षा की बात तो छोड़िए खुद नोएडा में पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं है। नोएडा में जब सड़क पर गलत तरीके खडे टेंपो की वजह से हो रहे ट्रैफिक जाम देखकर सब इंस्पेक्टर ने उसे हटाने के लिए कहा तो विवाद हो गया,तीन लड़कों सब इंस्पेक्टर को बीच सड़क पर ही जमकर लात घूंसे से पीटा, और वर्दी फाड दी, सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली 39 ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सब इंस्पेक्टर की पिटाई होते देख वहां लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी और लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया।

जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर पुलिस को शर्मसार करने वाला वायरल हो रहा ये वीडियो कोतवाली सेक्टर 49 में तैनात सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार का है. प्रदीप कुमार बीती रात सरकारी काम से अपनी कार से जा रहे थे। प्रयाग अस्पताल के पास पानी की बोतलों से लदा एक छोटा हाथी टेंपो सड़क पर गलत तरीके से खड़ा हुआ था, जिससे  ट्रैफिक जाम हो रहा था। इस दौरान सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने अपनी कार से उतर कर टेंपो चालक के पास पहुंचे और उसे टेंपो हटाने को कहा। इस बात को लेकर उनका टेंपो चालक से विवाद हो गया। टेंपो चालक व उसके साथियों ने सब इंस्पेक्टर के साथ सड़क पर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान युवकों ने उनकी सरकारी पिस्टल भी छीनने का प्रयास किया। पुलिसकर्मी के साथ मार पीट होता देखकर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने किसी तरह बीच-बचाव किया। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली 39 ने मारपीट कर रहे तीनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान सुमित शर्मा, हिमांशु शर्मा और अंशु शर्मा के रूप में हुई है। तीनों आरोपी पानी की बोतल सप्लाई करने का काम करते हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: गाली -गलौज वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया तो गोली मार कर हत्या कर दी,ओयो होटल और डेयरी मालिक पकड़े गए।

Ajit Sinha

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल को सीबीआई ने आज तिहाड़ जेल से किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

जर्मनी निर्मित 10 लाख रुपयो की कीमत की 2 अवैध पिस्टल, 9 जिन्दा कारतूस सहित 1 आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x