Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

आठ साल की शादी पर भारी पड़ा एक साल का प्यार, बनी सिंह उर्फ विशाल की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसके प्रेमी पकड़े गए।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
आठ साल की शादी पर एक साल का प्यार भारी पड़ गया और पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। थाना कासना पुलिस दिनांक 13 दिसंबर को हुई बनी सिंह उर्फ विशाल की हत्या का सनसनी खेज खुलासा करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में खड़े ममता और बहादुर को पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर अलीगढ़ के पास ईस्टर्न पेरीफेरल पर बने पुल के पास से गिरफ्तार किया है और आरोपित बहादुर के निशानदेही पर सिरसा गोल चक्कर में पास स्थित नाले से हत्या में इस्तेमाल किया गया। हथियार भी बरामद कर दिया गया है। 

एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि ममता की शादी 8 साल पहले बनी सिंह उर्फ विशाल से हुई थी, दोनों के उम्र 15 साल अंतर था. जिस कारण से ममता पहले पति से खुश नहीं थी, शादी के बाद उसके पांच और ढाई साल के बच्चे हुए.पूछताछ में ममता ने बताया कि उसका पति अत्यधिक शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था जिससे वह काफी परेशान थी. एडिशनल डीसीपी ने बताया कि एक साल पहले शादी समारोह में उसकी मुलाकात बहादुर से हुई और फिर दोनों की करीबियां बढ़ने लगी।

लेकिन उनके संबंधों के बीच बनी सिंह रोड़ा  बना हुआ था इसलिए दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने के निर्णय लिया. हत्या की नीयत से 8 दिसंबर को बहादुर ने अट्टा मार्केट से हथियार खरीदा और ममता की मौसी का लड़का बनकर विशाल के कमरे में गया. जब विशाल ने ज्यादा शराब पी ली, तो रात के समय बहादुर ने हथियार से विशाल की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

और हथियार को सिरसा गोलचक्कर के पास नाली में फेंक कर अपने कमरे पर चला गया और ममता को फोन करके बताया कि उसने विशाल का काम तमाम कर दिया है अब उनके बीच में कोई नहीं आएगा।पुलिस ने मृतक विशाल के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर ममता की तलाश शुरू कर दी और तकनीकी साक्षी या और मैन्युअल इंटेलिजेंस की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है। ममता और बहादुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, और ममता के दोनों बेटों को उनके ननिहाल भेज दिया गया है.

Related posts

फरीदाबाद: परिवहन के मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज महिला पुलिस अधिकारियों सहित 18 पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित। 

Ajit Sinha

निर्माण संस्था ने सीएसआर योजना के तहत स्कूली छात्राओं को बांटे 385 टैबलेट और टीचरों को दिए 13 लैपटॉप

Ajit Sinha

सनसनीखेज गोगामेड़ी हत्याकांड जयपुर में शामिल आरोपितों को पकड़ने वाले पुलिसकर्मी को सम्मानित किया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x