Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव हाइलाइट्स

दो पक्षों के बीच हुई खूनी संघर्ष के दौरान एक पक्ष के लोगों ने एक गाड़ी को किया आग के हवाले, लगभग 10 गाड़ियों में की तोड़फोड़ -वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम की सोहना चौक के पास पार्किंग को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े के दौरान आज सुबह लगभग 12 बजे एक पक्ष के लोगों ने जमकर उत्पात मचाया, एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया जो बिल्कुल जलकर खाक हो गई, जबकि 10 गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की। जब ये हंगामा हुआ तो आसपास के लोग इधर -उधर भाग ने लगे।

बताया गया है कि रविवार देर रात गाड़ी पार्किंग को लेकर एक होटल संचालक के साथ झगड़ा हो गया था, इसी की वजह से आज सोमवार को सुबह लगभग 12 बजे फिर से दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ, इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने एक गाड़ी में आग लगा दी जो बुरी तरह जल कर खाक हो गई, और लगभग 10 बड़ी -बड़ी गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की है। आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

Related posts

पलवल का आकाश चार साल के मासूम बच्चे के अपहरण के आरोप में गुरुग्राम में अरेस्ट, बच्चा सकुशल बरामद।

Ajit Sinha

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडक़री ने आज डीआईसीटी में किया इलेक्ट्रिक ट्रक बैटरी स्वैपिंग एवं चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: व्हाट्सएप पर लड़की के आइकन फोटो लगा कर अश्लील फोटो शेयर करने वाला आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x