Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिए गए उधार के 5000 रूपए मांगे तो एक दोस्त ने अपने ही दोस्त को चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी-अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिए गए उधार के 5000 रूपए मांगे तो एक दोस्त ने अपने ही दोस्त को चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। पुलिस ने वेलकम थाने में हत्या का मुकदमा कर आरोपित दोस्त को मात्र 16 घंटों में ही मस्जिद वाली गली , बाबरपुर, दिल्ली से अरेस्ट कर लिया। आरोपित का नाम महबूब है , इसके कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की चाक़ू व मोबाइल फोन बरामद कर लियाहैं। हत्या की इस वारदात को अंजाम वीरवार देर शाम को दी गई थी। 

पुलिस की माने तो मरने वाला शख्स और आरोपित महबूब दोनों आपस में दोस्त थे और दोनों एक ही कंपनी में नौकरी करते थे। लगभग छह महीने पहले मृतक शख्स से महबूब ने 5000 रूपए उधार लिए थे जो मृतक शख्स वापिस मांग रहा था पर कर्ज के 5000 रूपए चुकाने के लिए आरोपित दोस्त महबूब के पास पैसे नहीं थे। इस बात से खफा होकर आरोपित दोस्त महबूब ने अपने दोस्त को वीरवार की देर शाम को उस पर चाकुओं से अनगिनित वार किए और घटना स्थल से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए हेडगेवार अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना वेलकम में मुकदमा न. 247 /2021, भारतीय दंड सहिंता की धारा 302 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित महबूब को अरेस्ट कर लिया गया है। आरोपित महबूब और मरने वाले शख्स की उम्र लगभग 19 साल है। 

Related posts

सीपी, दिल्ली बबलू श्रीवास्तव ने कर्मचारियों के कामकाज और कल्याण का आकलन करने के लिए रात में पुलिस थानों का दौरा किया

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पुलिस उपायुक्त एनआईटी सुश्री उत्तम ने सिरोही गांव की झील का किया निरीक्षण

Ajit Sinha

फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ : शाहदरा में वकीलों और शिक्षित महिलाओं को धोखा देने वाला आदतन धोखेबाज पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x