Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

18वें लोकसभा आम चुनाव के लिए नामांकन भरने के छठे दिन शनिवार को 9 प्रत्याशियों ने भरे अपने नामांकन पत्र


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:18वें आम लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया के अंतर्गत छठे दिन शनिवार को 9 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह की पत्नी मनीता सिंह ने बतौर कवरिंग कैंडिडेट अपने नामांकन के चार सेट जमा कराए। इसी प्रकार पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया(डेमोक्रेटिक) से ईश्वर सिंह, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से आकाश व्यास, निर्दलीय उम्मीदवार बलवान सिंह व अक्षत गैत, बहुजन समाज पार्टी से विजय कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी से समय सिंह, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी से सम्पूर्ण आंनद, स्वयं शासन पार्टी से प्रत्याशी धर्मेंद्र ठाकरान की ओर से कवरिंग कैंडिडेट राहुल ठाकरान ने अपना नामांकन दाखिल किया।

वहीं जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी राहुल यादव ने स्वयं व अपने कवरिंग कैंडिडेट राहुल यादव का नामांकन का दूसरा सेट जमा कराया। नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों ने सभी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए गुरुग्राम  लोकसभा के रिटर्निंग अधिकारी एवं गुरूग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव के समक्ष सविंधान के प्रति निष्ठा की शपथ भी ली। डीसी ने बताया कि आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं पुख्ता प्रबंध किए गए है। एमसीएमसी द्वारा भी फेक और पेड न्यूज पर नजर रखी जा रही है। चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन भरने की अंतिम तिथि 6 मई सांय 3 बजे तक है। रविवार 5 मई को अवकाश रहेगा। प्रत्याशियों के नामांकन की जांच 7 मई को होगी वहीं नामांकन वापिस लेने की तिथि 9 मई है। मतदान 25 मई 2024 को होगा और 4 जून को मतों की गणना होगी।

Related posts

गुरुग्राम : थाना सदर सोहना पुलिस ने शराब की पेटियों भरे एक कैंटर को पकड़ा हैं, कैंटर से 9400 शारब की बोतलें बरामद की हैं , दो गिरफ्तार।

Ajit Sinha

50 लाख के लेनदेन के चक्कर में एक शख्स इंनोवा गाडी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली,पति -पत्नी गिरफ्तार।

Ajit Sinha

अवैध संबंध होने के शक में पत्नी के प्रेमी को पीट -पीट कर हत्या कर दी -3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x