Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

50 लाख के लेनदेन के चक्कर में एक शख्स इंनोवा गाडी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली,पति -पत्नी गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:बीती रात सेक्टर -40 थाना क्षेत्र में एक इनोवा गाडी में गोली मार कर एक शख्स ने आत्म हत्या कर ली. के मामले में थाना सेक्टर -40 पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया हैं। आत्महत्या के कारण 50 लाख रूपए के लेनदेन बताया गया हैं। पुलिस ने दोनों पत्नी-पत्नी के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 306 व 25 – 54 -59 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। कल वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।


एसएचओ वीरेंद्र सिंह का कहना हैं कि देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि उनके इलाके में एक इनोवा गाडी में एक शख्स की लाश पड़ी हैं। इसके तुरंत बाद वह अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान मृतक शख्स के पास से एक सुसाइट नोट मिला। जिसमें 50 लाख रुपए के लेनदेन का जिक्र किया गया था और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप गुरुप्रीत सिंह व उसकी पत्नी परमिंद्र कौर पर लगाए थे और मृतक शख्स की पहचान दिनेश निवासी मकान न. 58 ,सेक्टर -10 , उम्र 38 साल के रूप में की गई थी। उनका कहना हैं कि मृतक दिनेश के शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया हैं, कल वीरवार को दिनेश के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आत्म हत्या के लिए उकसाने व 25 -54 -59 आर्म एक्ट के तहत आरोपी गुरुप्रीत सिंह व उसकी पत्नी परविंद्र कौर पर मुकदमा दर्ज किया गया हैं और दोनों पति -पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। शुरूआती दौर में सट्टा खिलाने की बात सामने आई हैं।

Related posts

दो शिक्षकों को एक लड़की से हुआ मोहब्बत, लव ट्रांएगल में गई दोनों की जान

Ajit Sinha

खनन मंत्री मूलचंद शर्मा के दिशा -निर्देश पर एसटीएफ ने खनन माफिया और ओवर लोडिंग गाड़ियों पर कसा शिकंजा। 

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी: हाड कंपकपाती ठंड और बरसात में अन्नदाताओं की  हालत देखकर देशवासियों सहित मेरा मन भी बहुत व्यथित है

Ajit Sinha
error: Content is protected !!