Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद लोकसभा चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों ने शनिवार को दाखिल किए नामांकन पत्र: जिला निर्वाचन अधिकारी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि नामांकन के छठे दिन शनिवार को इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्याशी सहित कुल 12 लोगों ने नामांकन दाखिल किए। उन्होंने बताया कि पहले, दूसरे दिन कोई नामांकन नहीं और तीसरे दिन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इसी प्रकार आज शनिवार को छठे दिन बारह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में इंडियन नेशनल लोकदल से सुनील तेवतिया, बहुजन समाज पार्टी से किशन ठाकुर, राष्ट्र निर्माण पार्टी से भारत भूषण कोली,

सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी से ज्ञान चंद बैंसला, निर्दलीय सुनील कुमार, निर्दलीय राजेश गौतम, निर्दलीय गिर्राज, बहुजन समाज पार्टी से कवरिंग कैंडिडेट विकास ठाकुर ने आज शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किए। वही इंडियन नेशनल कांग्रेस के महेन्द्र प्रताप सिंह और इंडियन नेशनल कांग्रेस से  कवरिंग कैंडिडेट विजय प्रताप द्वारा आज दो-दो फॉर्म सेट जमा कराई गई है।  जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव- 2024 को लेकर 10-फरीदाबाद लोकसभा के लिए गत सोमवार को अधिसूचना जारी करने के साथ ही आम चुनाव के लिए नामांकन का कार्य भी शुरू हो गया था।

Related posts

फरीदाबाद: 2 फरवरी से होगा 37वें अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का आगाज़: मनीषा सक्सेना

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मानवाधिकारों के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरुक : संगीता आहूजा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पीयूष शैल्टर्स इण्डिया प्राईवेट लिमिटेड़ की आई.टी. यूनिट को नगर निगम ने करोड़ों के बकाया टेक्स न देने पर किया सील।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x