अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर ODM इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने गुरुग्राम यातायात पुलिस कार्यालय पहुंचकर पुलिस उपायुक्त यातायात श्री प्रतीक गहलोत IPS सहित यातायात पुलिस के अन्य कर्मचारियों को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का संदेश दिया। इस अवसर पर छात्राओं ने यातायात पुलिसकर्मियों को राखी बांधते हुए उनके द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यातायात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक रहने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संदेश भी दिया। गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा कहा गया कि रक्षाबंधन जैसे पर्व पुलिस एवं आमजन के बीच आपसी विश्वास और सौहार्द को और मजबूत करते हैं। ODM इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं द्वारा व्यक्त किया गया यह स्नेह और सम्मान यातायात पुलिस के लिए प्रेरणादायक है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

