Athrav – Online News Portal
गुडगाँव मनोरंजन

सफल महिला उद्यमियों की कहानी पेश कर रहा है सरस मेला


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: जिला परिषद स्वतंत्रता सेनानी सभागार में पिछले चार दिनों से चला आ रहा जिला स्तरीय बाल महोत्सव आज बच्चों की श्रेष्ठ प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हो गया। इसमें करीब सौ स्कूलों के 2500 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं के लिए बनाए गए चार वर्गों में भागीदारी की।समापन समारोह का शुभारंभ करते हुए मंडल बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री ने कहा कि बाल महोत्सव हर साल की भांति इस बार भी जिला प्रशासन की अगुवाई में धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। महोत्सव की सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, समूह गान, एकांकी नाटक, एकल गायन, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, फैंसी ड्रेस, बेस्ट ड्रामेबाज, थाली सजावट, दीया सजाना आदि प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उन्होंने कहा कि गुरुग्राम जिला के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अध्यापक-अध्यापिकाएं भी बच्चों की प्रस्तुति को तैयार करवाने में कड़ी मेहनत करते हैं। शिक्षकों का प्रयास रहता है कि पिछली बार की अपेक्षा इस साल बच्चे और अधिक बेहतर प्रदर्शन करें, जिससे महोत्सव में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति देखने को मिलती है। महोत्सव के चौथे दिन बच्चों ने एकांकी नाटक, एकल गायन, फैंसी ड्रेस, रंगोली, पोस्टर मेकिंग एवं निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताओं में खूब बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जिला बाल कल्याण अधिकारी डा. सतीश कुमार ने बताया कि अगले महीने परिषद के चेयरमैन एवं उपायुक्त निशांत कुमार यादव के मार्गदर्शन में बाल दिवस मनाया जाएगा। जिसमें बाल महोत्सव के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की सदस्य कमल यादव, उषा सोलंकी, प्राचार्य सुशील कण्व, प्राध्यापक बिंदु, प्राध्यापक राजकुमार, कार्यक्रम अधिकारी अनीता, सहायक कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र, मीनाक्षी, शमिता बिश्नोई, मीना शर्मा, किरण डागर, गीता बत्रा, परमजीत कौर, कविता, प्रदीप सहित निर्णायक मंडल के सदस्य और अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।

Related posts

फर्जी कॉल सेंटर का साइबर सेल, क्राइम ने आज किया भंडाफोड़, अमेरिका के लोगों को ठगने का काम करते थे, अरेस्ट

Ajit Sinha

एक करोड़ रूपए की फिरौती मांगने वाला शिकायतकर्ता का पूर्व ड्राईवर निकला -अरेस्ट

Ajit Sinha

एचईआरसी ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए बिजली दरें यथावत रखीं, 83.79 लाख उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x