Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

पंचायत सचिव एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 15 लाख रुपये के विकास कार्यों के बिल पास करने की एवज में मांगी थी रिश्वत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पानीपत: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) की करनाल इकाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत राम नगर जीतगढ़ की पंचायत सचिव किरण को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई। इस संबंध में FIR नंबर 23, दिनांक 27.08.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में मामला दर्ज किया गया है।

*क्या था मामला*
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पेशे से निजी ठेकेदार है। शिकायतकर्ता ने ग्राम पंचायत राम नगर जीतगढ़ में करीब 15 लाख रुपये के विकास कार्य करवाए थे, जिनमें नाला, फिरनी, श्मशान घाट की दीवार, गली निर्माण तथा नाले की सफाई आदि कार्य शामिल हैं। शिकायत के अनुसार, ग्राम पंचायत राम नगर जीतगढ़, ब्लॉक पानीपत में पंचायत सचिव के पद पर तैनात किरण ने इन विकास कार्यों के बिलों की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की एवज में शिकायतकर्ता से 1.20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में बातचीत के बाद रिश्वत की राशि एक लाख रुपये तय हुई। शिकायत का सत्यापन करने के बाद SV & ACB करनाल की टीम ने जाल बिछाया। आरोपी पंचायत सचिव किरण को एक लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मौके पर राजपत्रित अधिकारी तथा शैडो गवाह भी मौजूद रहे।

Related posts

हरियाणा की तरक्की भाजपा सरकार में ही संभव : पंडित मोहन लाल बड़ौली

Ajit Sinha

जीवन कुंडू हत्याकांड:जूनागढ़, गुजरात से तीन फरार आरोपित गिरफ्तार, ₹50,000 का इनामी मुख्य आरोपित भी शामिल

Ajit Sinha

कांग्रेस ने हरियाणा को बनाया धान का सिरमौर, बीजेपी ने चावल मिलों को पलायन के लिए किया मजबूर- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x