Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

सनसनीखेज खुलासा: लड़की भगा कर शादी की,इसलिए लड़की के भाई ने साथियों के संग अपहरण कर उसकी गला काट कर हत्या कर दी- अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
लड़की को भगा कर शादी करना उसके जीवन पर भारी पड़ गया, लड़की भाई ने अपने साथियों के संग मिलकर अपहरण कर उस शख्स की गला काट कर सनसनीखेज हत्या कर दी। यह सनसनीखेज हत्या का मामला थाना सोहना ,गुरुग्राम क्षेत्र के अंसल सोहना रोड के पास की है। अब पुलिस ने इस मामले में 4  आरोपितों को गिरफ्तार कर, यह सनसनीखेज खुलासा किया है। थाना सोहना गुरुग्राम की पुलिस टीम ने मृतक समीर की लाश को लावारिश अवस्था में दिनांक 6 जुलाई 2025 को बरामद की थी।    

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 06 जुलाई 2025 को थाना शहर सोहना की पुलिस टीम को एक सूचना अंसल सोहना रोड की तरफ जाने वाली सड़क पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर थाना शहर सोहना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां पर एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला, जिसका गला कटा हुआ था। पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्रवाई करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त सोहना, थाना प्रबन्धक शहर सोहना, पुलिस की फिंगरप्रिंट, एफएसएल व सीन-ऑफ-क्राईम की पुलिस टीमों को घटनास्थल पर बुलाकर  घटनास्थल व शव का निरीक्षण कराया तथा शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए मोर्चरी गुरुग्राम भिजवाया गया।

उनका कहना है कि घटनास्थल पर उपस्थित अंसल फार्म हाउस के सिक्योरिटी गार्ड के द्वारा पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि दिनांक 06.07.2025 को जब अंसल फार्म हाउस में ड्यूटी करने आया और चेकिंग पर सड़क की तरफ गया तो वहां दाहिने तरफ सड़क पर 1 नौजवान युवक का शव पड़ा था, जिसका गला कटा हुआ था, हाथ पीछे से बंधे हुए थे व चाकू साईड में पड़ा हुआ था। प्राप्त शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत थाना शहर सोहना में मुकदमा अंकित किया गया। थाना शहर सोहना की पुलिस ने मृतक की पहचान करने के विभिन्न प्रयास किए गए, जिनके परिणामस्वरूप मृतक की पहचान समीर (उम्र 25 वर्ष) निवासी गांव कटघरा शंकर, जिला मऊ (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई हुई।

उनका कहना है कि थाना शहर सोहना की पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्रवाई करते हुए  हत्या करने की वारदात को अंजाम देने वाले 4 आरोपितों   1. महेश (उम्र 35 वर्ष) निवासी गांव खोरी कलां, जिला नूंह (हरियाणा), 2. रामसदन उर्फ विक्की (उम्र 38 वर्ष) निवासी न्यू बाजार,जिला मऊ (उत्तर-प्रदेश),3. लीला देवी (उम्र 38 वर्ष) निवासी न्यू बाजार, जिला मऊ (उत्तर प्रदेश) व 4.अलीम खान निवासी गांव शहडोल, जिला तिजारा (राजस्थान) को काबू करके गिरफ्तार किया गया। आरोपित  महेश को दिनांक 13.08.2025 को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया व आरोपित  अलीम खान, लीला देवी व राम सदन को गत गुरुवार  को भिवाड़ी, राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।उनका कहना है कि प्रारम्भिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित  लीला देवी व रामसदन दोनों पति पत्नी है व सोनू नाम का व्यक्ति इनके घर पर पिछले 3 साल से किराए पर रह रहा था व मृतक समीर ने  सोनू की बहन को भगा कर शादी कर ली थी, जिसकी रंजिश के चलते सोनू ने लीला राम सदन, अलीम खान के साथ मिलकर मृतक समीर का अपहरण करके हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपितों से हत्या से संबंधित अन्य कारणों व अन्य साथी आरोपितों  के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपितों से पुलिस पूछताछ में जो भी तथ्य आएंगे मुकदमा  में आगामी कार्रवाई  की जाएगी। पुलिस टीम द्वारा आरोपितों को दिनांक 14.08.2025 को अदालत में पेश करके 4 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। मुकदमा  का अनुसंधान जारी है।

Related posts

चुनाव प्रचार में सुरक्षा वाहन को छोड़कर 10 से ज्यादा वाहनों के काफिले को चलने की नहीं है अनुमति : जिला निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha

अपने मालिक का 15 लाख रूपए नकद लेकर भागने वाले नौकर व अविवाहित 3 बेटियों का पिता अरेस्ट-15 लाख कैश बरामद।

Ajit Sinha

45वीं हरियाणा पुलिस खेल प्रतियोगिता में गुरुग्राम पुलिस ने किए 21 पदक हासिल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x