Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को पांचवें दिन 4 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र: विक्रम सिंह



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार 86- एनआईटी फरीदाबाद विधान सभा के नामांकन के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर राजकुमार ने रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त डॉ आनंद शर्मा के समक्ष, 90- तिगांव विधानसभा के नामांकन के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर राजेश नागर ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी सतबीर मान के समक्ष और 89-फरीदाबाद विधान सभा के नामांकन के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर विपुल गोयल ने रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी शिखा अंतिल के समक्ष, 87 – बड़खल विधानसभा से बुलंद भारत पार्टी से प्रेम चंद गौड़ ने रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी अमित मान के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथि 5 सितम्बर 2024 से 12 सितंबर 2024 तक अवकाश के दिन को छोडक़र सभी छह विधान सभाओं के लिए निर्धारित स्थानों पर, 85-पृथला के लिए नामांकन पत्र सेक्टर-12, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी कार्यालय में, 86-एनआइटी के नामांकन के लिए लघु सचिवालय की पहली मंजिल पर स्थित कोर्ट रूम, कमरा नंबर 108 में, 87- बड़खल के लिए एनआइटी नंबर-01 बड़खल एसडीएम कार्यालय में, 88-बल्लभगढ़ के नामांकन उपमंडलीय कार्यालय परिसर बल्लभगढ़, एसडीएम कार्यालय बल्लभगढ़, कमरा नंबर- 03 में, 89-फरीदाबाद के नामांकन के लिए सेक्टर-12, लघु सचिवालय, एसडीएम कार्यालय, कमरा नंबर-201 में और 90- तिगांव विधान सभा के नामांकन के लिए लघु सचिवालय की चौथी मंजिल पर कमरा नंबर-410 में प्रातः 11:00 बजे से 3:00 बजे तक नामांकन दिए जा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि आज सोमवार को नामांकन के पांचवे दिन 85- पृथला विधानसभा, 88- बल्लभगढ़ विधान सभा में कोई भी नामांकन नहीं आया। किसी भी प्रत्याशी ने कोई नामांकन दाखिल नहीं किया।

Related posts

प्रॉपर्टी कारोबारी कमल उर्फ़ बिट्टू कंसल अब 48 वर्ष के हो गए, मामा राजपाल और बिल्डरों ने दी बधाई और शुभकामनाएं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शताब्दी महाविद्यालय में ‘साइबर अपराध’ पर सेमिनार

Ajit Sinha

फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच,डीएलएफ ने लक्ष्मण हत्याकांड में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, परिवार में दखलअंदाजी, इस लिए कर दी हत्या।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x