Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने पल्ला इलाके में 14 अवैध दुकानों को तीन अर्थमूभर मशीनों की मदद से तोडा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज पल्ला इलाके में जबरदस्त तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई को भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया। खबर के मुताबिक तीन अर्थमूभर मशीनों की सहायता से एक दर्जन से अधिक दुकानों को तोडा गया हैं। कानूनी नियमों को मजाक समझने वाले निर्माणकर्ता की दुकानों को तोड़ कर सबक सिखाया गया हैं। नगर निगम का तोड़फोड़ का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।



ओल्ड जॉन के संयुक्त आयुक्त महिपाल सिंह का कहना हैं कि आज पल्ला इलाके में तक़रीबन 14 दुकानें अवैध रूप से बनाई जा रही थी जिसे रोकने के लिए सम्बंधित विभाग के एसडीओ सुशील कुमार और भवन निरीक्षक डी. के.सोलंकी ने निर्माणकर्ता को कई नोटिस दिए वावजूद इसके वह अपना निर्माण कार्य जारी रखा और उसने तक़रीबन 14 दुकानें बना ली जिसे आज उनकी टीम ने तीन अर्थमूभर मशीनों की सहायता से ध्वस्त कर दिया।
उनका कहना हैं कि तोड़फोड़ की इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय डियुटी मजिस्टेट के रूप में मौजूद थे जबकि तोड़फोड़ की देखरेख एसडीओ सुशील कुमार , भवन निरीक्षक डी. के. सोलंकी , मनीष सहरावत कर रहे थे हालांकि भारी पुलिस बल का नेतृत्व पल्ला थाने का एडिशनल एसएचओ नरेंद्र कुमार कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद:पंचायत चुनाव में जिला परिषद के लिए जमा हुए 26 और ब्लॉक समिति सदस्यों के लिए 117 फार्म दाखिल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनआईटी डीसीपी नरेंद्र कादियान ने ईमानदारी का परिचय देने पर मेघ श्याम को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: “यूनिक फैशन हाउस” चेयरमेन कमल झा ने कहा, नव वर्ष -2022 सभी की लिए लाभदायक हो, सभी वर्ग के लोग खुशहाल रहे।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!