Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:पंचायत चुनाव में जिला परिषद के लिए जमा हुए 26 और ब्लॉक समिति सदस्यों के लिए 117 फार्म दाखिल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद; जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि आज बुधवार को पंचायत चुनावों में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के तीसरे दिन सदस्य जिला परिषद सदस्यों के लिए 26 नामांकन पत्र दाखिल किये गये है। जबकि पंचायत समिति सदस्यों के लिए अब तक 117 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि आज बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों के लिए फरीदाबाद ब्लाक से अब तक 21 बल्लभगढ़ ब्लाक से 36और तिगांव ब्लॉक से 20 लोगों ने फार्म जमा करवाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से फेयर फ्री सम्पन्न करवाने के लिए हरियाणा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के मद्देनजर एआरओ तथा नोडल अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं  कि चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की दृढ़ता से पालना की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए नोडल अधिकारियों को उनकी ड्यूटी को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने आगे बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर को होगी और उम्मीदवार 14 नवंबर की सायं 3 बजे तक अपने नामांकन वापिस ले सकते हैं।

Related posts

बड़खल विधानसभा से आप प्रत्याशी धर्मबीर भड़ाना को पूर्व पार्षद कैलाश बैंसला ने दिया अपना समर्थन। 

Ajit Sinha

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने पेंशनर्स को अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की तिथि 28 फरवरी 2021 तक बढ़ा दी।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एडीसी आनंद शर्मा ने नगर निगम फरीदाबाद के वार्डो के परिसीमन के दावे और आपत्तियों की सुनवाई की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x