Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

दिवाली की रात एक अपराधी दीपक की उसी की कार में गोली मार कर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में एक आरोपित किया है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिवाली की रात गांव सिंघरावली,गुरुग्राम में एक युवक की उसी के स्विफ्ट कार में गोली मारकर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में एक आरोपित को अपराध शाखा सेक्टर -40, गुरुग्राम की टीम गाँव सहरावन, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है,जिसका नाम जतिन (उम्र-21 वर्ष) निवासी गांव सिधरावली,गुरुग्राम हैं। मृतक दीपक उम्र 35 वर्ष निवासी गांव सिंघरवाली, गुरुग्राम की रंजिशन हत्या की गई थी। मृतक दीपक पर 2 हत्याएं सहित कुल 8 मुकदमें दर्ज है। इनमें 4 मुकदमे गुरुग्राम के अलग -अलग थाने में दर्ज है। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 09.11.2026 को थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में एक सूचना दीपक (उम्र-35 वर्ष) निवासी गांव सिधरावली, गुरुग्राम की गांव सिधरावली बस स्टैंड पर गोली मार कर हत्या करने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां पर एक व्यक्ति एक कार की अगली सीट पर मृत अवस्था में मिला और उसको गोली लगी हुई थी।

पुलिस टीम द्वारा सीन-ऑफ-क्राइम, फिंगरप्रिंट टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। मृतक के चाचा ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बताया कि उसका भतीजा दीपक दिनांक 08.11.2026 की रात को अपनी कार लेकर कहीं गया था। सुबह समय करीब 8 बजे उन्हें सूचना मिली कि उसके भतीजे दीपक की सिधरावली बस स्टैंड पर किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

जब उन्होंने जाकर देखा तो उसका भतीजा मृत अवस्था में कार में पड़ा हुआ था और उसको गोली लगी हुई थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके भतीजे की गोली मारकर हत्या की है। प्राप्त शिकायत पर थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

उनका कहना है कि मृतक दीपक के भी आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि मृतक के खिलाफ भी हत्या करने का प्रयास, लड़ाई-झगड़ा करने, शस्त्र अधिनियम, प्रिजन एक्ट के तहत 06 मुकदमा  गुरुग्राम में तथा हत्या करने, अवैध वसूली करने के संबंध में 2 मुकदमा राजस्थान में अंकित है। अपराध शाखा सेक्टर-40, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए एक आरोपित को दिनांक 10.11.2026 को गाँव सहरावन, गुरुग्राम से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपित का जतिन (उम्र-21 वर्ष) निवासी गांव सिधरावली, गुरुग्राम है। 

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मृतक दीपक के साथियों ने लगभग 6 महीने पहले उपरोक्त आरोपित के भाई के साथ मारपीट की थी व कुछ समय पहले आरोपित के दोस्त के साथ मारपीट की थी और आरोपित जतिन उक्त को भी जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी रंजिश रखते हुए आरोपित ने अपने एक अन्य साथी जिसके साथ भी मृतक दीपक ने मारपीट की थी, के साथ मिलकर दीपक की गोली मारकर हत्या कर दी।

Related posts

गुरुग्राम पुलिस की टीम ने आज घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13 बांग्लादेशी को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

सातवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर एलएलबी के छात्र के मौत के मामले में युवती को गिरफ्तार।

Ajit Sinha

गुरुग्राम में कैश वैन लूट के मामले में फरीदाबाद के जॉनी, पलवल के गुलाब सहित 6 अरेस्ट, 70. 5 लाख रुपये बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x