Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

मां ने पैसों की खातिर कर दी नाबालिग बेटी की तीसरी शादी, 80 हजार में किया था सौदा

दिल्ली: एक मां ने पैसों की खातिर अपनी ही नाबालिग बेटी की तीन बार शादी कर दी.आरोपी मां ने तीसरी बार अपनी नाबालिग बेटी की शादी महज 80 हज़ार रुपये में कर दी. यह घटना मध्‍य प्रदेश के मंडला जिले की है.मामले की जानकारी तब हुई जब दिल्ली में अपने पति की प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर नाबालिग ने पुलिस में शिकायत की. दिल्ली पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी मंडला पुलिस को दी जिसके बाद आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कोतवाली में अपराध दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

मंडला जिले की एक नाबालिग बालिका की शादी उसकी सगी मां ने दिल्ली में एक युवक से कर दी. मामले की जानकारी तब हुई, जब नाबालिग बच्ची ने अपने पति की प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर दिल्ली पुलिस को डायल 100 पर फोन कर सूचना दी.सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस द्वारा नाबालिग बच्ची को उसके पति से बचाकर मंडला पुलिस को मामले की लिखित जानकारी दी गई. नाबालिग पीड़िता द्वारा दिल्ली पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर मंडला थाना कोतवाली पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया.

नाबालिग बच्‍ची के मंडला पहुंचने पर पुलिस ने उससे पूरे मामले की जानकारी ली तो चौंकाने वाली बात सामने आई. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने 80 हज़ार रुपये लेकर दिल्ली में उसकी शादी कर दी. यह उसकी तीसरी शादी थी, इससे पहले भी उसकी मां, नाबालिग बेटी की 2 बार शादी कर चुकी थी. पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने उसकी मां, शादी करने वाले 2 युवकों सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. नाबालिग से दिल्ली में शादी करने वाले आरोपी सहित 2 अन्य आरोपियों की तालाश की जा रही है.मंडला पुलिस ने बताया कि इस नाबालिग बच्ची ने दिल्ली पुलिस में शिकायत की थी कि वह नाबालिग है और उसकी मां व कुछ अन्य सदस्यों ने एक व्यक्ति से पैसे लेकर उसकी शादी की है. जिस व्यक्ति से उसकी शादी हुई है वह व्यक्ति उसके साथ मारपीट कर रहा है. दिल्ली में शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की थी. बालिका के साथ एफआईआर मंडला पुलिस को प्राप्त हुई. इस पर थाना कोतवाली में आईपीसी की धारा 366, 370 और पॉक्‍सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.

Related posts

केजरीवाल सरकार दिल्ली में बनाएगी अंतरराष्ट्रीय स्तर के पार्क

Ajit Sinha

एक बहुमंजिला सोसाइटी में बड़ा हादसा, 23वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर लगने वाले ट्रैफिक पर तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारीयों के साथ की बैठक

Ajit Sinha
error: Content is protected !!