Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

6 लग्जरी कार बेचने को लिए 1.15 करोड़, ठगी का आरोपी जिम मालिक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली में लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले जिम मालिक को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. इसकी पहचान ग्रेटर कैलाश निवासी राहुल नारंग के तौर पर हुई है. वह अपनी लग्जरी कार व संपत्ति बेचने के नाम पर लोगों से रुपये ठगता था. राहुल अब तक कई लोगों से ठगी कर चुका है. पुलिस के मुताबिक, चितरंजन पार्क निवासी सुनील वर्मा ने साल 2018 में ठगी की शिकायत दी थी. पीड़ित ने बताया था कि ग्रेटर कैलाश निवासी राहुल नारंग ओलंपिया नाम की एक जिम का मालिक है. उसने अपनी 6 लग्जरी कार के बदले उनसे 1.15 करोड़ रुपये लिए थे, हालांकि उसने सिर्फ एक कार ही उन्हें दी थी.

जिसके बाद में ना तो उसने कार दी और ना ही रुपये लौटाए. इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ठगी के आरोपी में राहुल नारंग को गिरफ्तार कर लिया लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई. जमानत मिलने के बाद वह दोबारा अदालत में पेश नहीं हुआ था. लिहाजा उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था.वहीं, आरोपी के खिलाफ कई और लोगों ने भी ठगी की शिकायत की. जिसके बाद साल 2019 में भी उसपर ठगी का मुकदमा दर्ज कर किया गया लेकिन आरोपी फरार चल रहा था.

तफ्तीश के दौरान पता चला कि राहुल 23 अक्टूबर को अपने किसी जानकार से मिलने युसूफ सराय इलाके में आने वाला है. जिसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा. जांच में मालूम हुआ है कि राहुल संपन्न परिवार से है. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद उसने अपना जिम खोला था. उसकी कई लग्जरी कारें व संपत्ति थी लेकिन अय्याशी के लिए वह रुपये लेकर लोगों से ठगी करने लगा.

Related posts

भारत की राजनीति में शरद पवार भ्रष्टाचार के सबसे बड़े सरग़ना हैं-अमित शाह

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जून खरगे बोले, इंडिया गठबंधन को 295 से अधिक सीटें मिलेगी- वीडियो सुने।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने शहीद सिपाही संदीप के बच्चों की शिक्षा के लिए उन्हें दिए 8 लाख रुपए

Ajit Sinha
error: Content is protected !!