Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

विधायक राजेश नागर ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, बाबा सूरदास मंदिर के प्रांगण में किया विशाल भंडारे का आयोजन-वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय जनता पार्टी के तिगांव विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक राजेश नागर द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा बाबा सूरदास मंदिर, गांव तिलपत में पहुंची, इस दौरान भारत माता की जय , वन्दे मातरम , तिरंगा झंडा ऊंचा रहे हमारा की जयघोष से पूरा का पूरा इलाका गूंज उठा, इस भक्ति से भरे गाने की धुन पर देश भक्त रास्ते भर झूमते हुए गांव तिलपत स्थित बाबा सूरदास मंदिर पहुंचे। वहां पर मंदिर के प्रांगण में विधायक राजेश नागर द्वारा इस सावन के महीने में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया था, जिसका हजारों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के प्रसाद में पूरी , आलू की सब्जी , पेठा की सब्जी , सलाद और शानदार खीर वितरित किए गए। विधायक राजेश नागर ने अपने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि अपने- अपने घरों के ऊपर तिरंगा झंडा अवश्य लगाए।

Related posts

फरीदाबाद: पन्ना प्रमुख भाजपा की चुनाव रणनीति का मजबूत हिस्सा : ओम प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा प्रदेश में मनचलों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान- शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: गदपुरी थाना क्षेत्र में बने तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चे की डूबने से हुई मौत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x