Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम में बारिश को लेकर अलर्ट पर जिला प्रशासन,डीसी ने जलनिकासी में जुटे कर्मचारियों का किया उत्साहवर्धन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:गुरुग्राम में लगातार हो रही बरसात से हुए जलभराव की समस्या के निवारण के लिए जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। आमजन को राहत देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों का जायजा लेने के लिए डीसी निशांत कुमार यादव ने रविवार को स्वयं फील्ड में उतरकर जलभराव वाले क्रिटिकल प्वाइंट्स का दौरा किया और जल निकासी से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जल निकासी से जुड़े विभाग नगर निगम गुरुग्राम व गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के अधिकारी भी साथ रहे।डीसी निशांत कुमार यादव ने शहर में हुई 110 एमएम वर्षा के उपरांत  राजीव चौक, मेदांता रोड, ताऊ देवी लाल स्टेडियम, सुशांत लोक फेज वन, गैलेरिया मार्किट टी पॉइंट रेड लाइट, ओल्ड दिल्ली रोड पर कोमोरेड बबरू भान यादव मार्ग पर लेग वन आदि स्थानों पर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया।
इस बार जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पहले से ही तैयारी की थी। जिसके चलते गुरुग्राम में जलभराव वाले 112 क्रिटिकल प्वाइंट्स की पहचान की गई थी। इन स्थानों पर जल निकासी के लिए एचसीएस स्तर के 14 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी। हर अधिकारी को सात से आठ स्थानों की जिम्मेवारी मिली थी। प्रशासन की सक्रियता के चलते रविवार को सभी अंडरपास में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रही। साथ ही एनएच 48 के मेन कैरिज वे पर पानी जमा नहीं होने दिया गया। जिन सडक़ों पर अधिक जलभराव हुआ वहां से ट्रैफिक को डायवर्ट भी किया गया। रविवार अल सुबह से जारी बरसात के बावजूद निकासी का कार्य दिनभर जारी रहा। डीसी ने निरीक्षण के दौरान गैलेरिया मार्किट टी पॉइंट पर पेड़ गिरने की घटना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए वन विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द पेड़ को हटाकर सड़क की दो लेन को सुचारू करने के निर्देश दिए। वहीं सुशांत लोक फेज वन में लो लाइन एरिया की जलभराव की समस्या पर उन्होंने निगम अधिकारियों से जवाब मांगा। निगम अधिकारियों ने डीसी को बताया कि लो लाइन एरिया की जल निकासी के लिए सम्पवेल के लिए 27 लाख का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। जल्द ही धरताल पर काम शुरू हो जाएगा। डीसी ने इस दौरान जल निकासी में कार्यरत सभी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा भी की।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मौसम विभाग ने पहले ही भारी बरसात के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते सभी सिविक एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा जाए। जिन स्थानों पर भारी बरसात के चलते अधिक जलभराव होने की आशंका है वहां डीजल पंप की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

Related posts

गुरुग्राम : अपराध शाखा ,सेक्टर -39 ने हत्या की कोशिश ,लूट ,डकैती ,लड़ाई झगड़े के दर्जनों मामले के एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

कुख्यात गिरोह का 1 लाख रुपए का अंतर्राज्यीय ईनामी बदमाश गिरफ्तार।

Ajit Sinha

कुख्यात गैंगेस्टर बिंदर के मकान पर जिला प्रशासन ने आज चलाया बुल्डोजर – किया ध्वस्त।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x