Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

मयूर मलिक,और उसकी लिव -इन पार्टनर रेशमा खान उर्फ़ सीमा खान ने बलेनो कार में शख्स की चाकू मार की हत्या -अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की  उत्तरी रेंज-II/अपराध शाखा की टीम ने  निरंतर और कठिन परिश्रम द्वारा मयूर मलिक,उम्र 29 वर्ष और उसकी लिव -इन पार्टनर रेशमा खान उर्फ़ सीमा खान, उम्र 30 वर्ष, दोनों निवासी जी-ब्लॉक, सेक्टर-16, रोहिणी, दिल्ली को गिरफ्तार कर थाना प्रशांत विहार के इलाके में हुई ट्रांसजेंडर की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। हत्या को अंजाम देने के बाद से ही दोनों आरोपी फरार थे। इस हत्याकांड के संदर्भ में एफआईआर नंबर-312/2023, दिनांक 29.06.23, धारा 302/201 भारतीय दंड संहिता, थाना प्रशांत विहार में दर्ज की गई थी। 

स्पेशल डीसीपी अपराध रविंदर सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 29 जून 2023 को जापानी पार्क, रोहिणी, दिल्ली के पास एक ट्रांसजेंडर का शव मिला। मृतक की पहचान नवीन उर्फ़  खुशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी सी-ब्लॉक, सुल्तानपुरी,दिल्ली के रूप में हुई। इस संदर्भ में एफआईआर नंबर -312/2023,दिनांक 29.06.23, धारा 302/201 भारतीय दंड संहिता, थाना प्रशांत विहार दर्ज की गई थी। इलाके के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया और यह पता चला कि कुछ अज्ञात व्यक्ति नीले रंग की बलेनो कार में आए थे व शव को वहां फेंक कर चले गए। कार की पहचान कर ली गई,  परन्तु हत्या करने वालों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका। यादव का कहना हैं कि संयुक्त आयुक्त एसडी मिश्रा और उपायुक्त अंकित सिंह द्वारा सहायक आयुक्त नरेंद्र सिंह की देखरेख में एक टीम का गठन किया गया था जिसका नेतृत्व निरीक्षक संदीप तुषीर कर रहे थे।  जिसमें उपनिरीक्षक संजीव गुप्ता, उप-निरीक्षक योगेश दहिया, उप-निरीक्षक सतेंद्र दहिया, सहायक उप-निरीक्षक परवीर, सहायक उप-निरीक्षक प्रदीप गोदारा, प्रधान सिपाही प्रदीप श्योकंद, प्रधान सिपाही अशोक, प्रधान सिपाही अजय, प्रधान सिपाही  सचिन, सिपाही विशाल और महिला सिपाही सोनम शामिल थे। उनका कहना हैं कि टीम द्वारा घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया और टीम द्वारा बाइक सवार एक लड़के की संदिग्ध गतिविधि देखी गई। प्रधान सिपाही  अशोक और प्रधान सिपाही ने पेशेवरता और समर्पण के साथ काम किया, और आरोपी मयूर मलिक व उसकी लिव-इन पार्टनर रेशमा खान उर्फ़ सीमा खान की पहचान कर ली। टीम ने जाल बिछाया और आरोपीयों के घर पर छापा मारा। पुलिस की मौजूदगी को भांपकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन टीम द्वारा उन्हें  पकड़ लिया गया। उनका कहना हैं कि पूछताछ के दौरान आरोपीयों ने खुलासा किया कि सीमा खान उर्फ़  रेशमा खान व मृतक नवीन उर्फ़ खुशी दोनों बीएसए अस्पताल, रोहिणी, दिल्ली के पास सड़क किनारे अनैतिक कार्य में संलिप्त थे । मृतक नवीन उर्फ़ खुशी, निवासी सुल्तानपुरी, एक ट्रांसजेंडर था। उनके बीच आमतौर पर प्रतिस्पर्धा और ग्राहकों को लुभाने के शुल्क को लेकर झगड़ा होता था।गत 29 जून 2023 को लगभग 01:30 बजे (रात), मृतक नवीन उर्फ़  खुशी और आरोपी सीमा खान उर्फ़  रेशमा खान के बीच ग्राहकों को लेकर झगड़ा हुआ। मृतक नवीन उर्फ़ खुशी ने आरोपी रेशमा खान के साथ मारपीट की और तभी लिफ्ट लेकर बलेनो कार में सवार होकर मौके से फरार हो गया । दूसरा आरोपी मयूर मलिक अपनी मोटरसाइकिल पर घटना स्थल से 20-30 मीटर की दूरी पर खड़ा था। आरोपी रेशमा खान बाइक पर बैठ गई और आरोपियों ने कार का पीछा किया। उन्होंने बलेनो कार को ओवरटेक किया और वीर अपार्टमेंट, जापानी पार्क, रोहिणी, दिल्ली के पास रोक लिया। आरोपी व्यक्ति कार की बाईं ओर की खिड़की के पास गए, जहां मृतक बैठा था। मृतक के बाईं ओर की खिड़की का शीशा खुला हुआ था और उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई। दोनों आरोपी मयूर मलिक और रेशमा खान ने मृतक नवीन उर्फ़ खुशी को चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गए। चाकू लगने के कारण पीड़ित ने दम तोड़ दिया। कार में शव देखकर बलेनो कार में सवार दोनों व्यक्ति घबरा गए और शव को गेट नंबर 3, जापानी पार्क, रोहिणी, दिल्ली के पास फेंक दिया। इसके बाद वे अपने-अपने घरों को लौट गए। स्थानीय पुलिस ने कार सवार व्यक्तियों की पहचान कर पता लगा लिया परन्तु इन्हें मृतक व आरोपी की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। 

आरोपी मयूर मलिक की पिछली आपराधिक संलिप्तता:
1.प्राथमिकी संख्या 29388/21, धारा  379/411 भारतीय दंड संहिता, थाना रानी बाग, दिल्ली। 2.प्राथमिकी संख्या 195/22 धारा 356/379/411 भारतीय दंड संहिता, थाना केएन काटजू मार्ग, दिल्ली।  3.प्राथमिकी संख्या 533/22, धारा 379 भारतीय दंड संहिता, थाना केएन काटजू मार्ग, दिल्ली।
बरामदगी  आरोपी व्यक्तियों द्वारा अपराध को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद।
आरोपीयों का प्रोफाइल:
1.मयूर मलिक, उम्र 29, जी-ब्लॉक, सेक्टर-16, रोहिणी, दिल्ली का रहने वाला है। वह नशे का आदी है।  लगभग पिछले 1.5 साल से वह सह-आरोपी रेशमा खान उर्फ़  सीमा खान के साथ लिव-इन में रह रहा था। वह पहले भी 3 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
2.रेशमा खान उर्फ़ सीमा खान, उम्र 30 वर्ष, मुरैना, मध्य प्रदेश की रहने वाली है। वह सह-आरोपी के साथ लिव-इन में रह रही है। उसने वर्ष 2012 में महेंद्र शर्मा के साथ शादी की और शादी से उनका 9 साल का एक बेटा है। वह अपने पति और बेटे से अलग रह रही है। वह नशे की आदी है और अनैतिक कार्य में लिप्त है।

Related posts

वीडियो सुने: 1962 में चीन के साथ लड़ाई के समय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने नॉर्थ ईस्ट को बाय-बाय कर दिया था-अमित शाह

Ajit Sinha

दिल्ली की जनता पर विपक्षी पार्टियां दोष मढ़ रही हैं, गाली दे रही है, यह ठीक नहीं है: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फार्मेसी काउंसिल में हुए भ्रष्टाचार मामले में हमारी ही सरकार कर रही है विजिलेंस की जांच-अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x