Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

लूट व लूटपाट करते हुए हत्या के प्रयास जैसी जघन्य वारदात में संलिप्त दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा.


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोनीपत: क्राइम यूनिट वेस्ट सोनीपत (CIA-1) इंचार्ज निरीक्षक राजीव कुमार की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट व हत्या के प्रयास जैसी संगीन वारदात में संलिप्त दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद काबू किया है। दोनों आरोपी किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में खरखौदा क्षेत्र में घूम रहे थे। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी घायल हुआ, जिसे उपचार हेतु जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एसीपी क्राइम राजपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 11.05.2026 को रोहट गांव के पास ओला टैक्सी चालक असलम खान पुत्र अमिखा खान निवासी गांव देवली नंगली, जिला नूंह मेवात के साथ दो अज्ञात युवकों ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से कई वार कर उसे मरणासन्न अवस्था में छोड़ दिया था तथा उससे नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया था। इस संबंध में थाना सदर सोनीपत में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह IPS, ADGP के निर्देशानुसार एवं पुलिस उपायुक्त क्राइम नरेंद्र कादयान के नेतृत्व में क्राइम यूनिटों सहित कई टीमें गठित की गई। जांच के दौरान आज दिनांक 19.05.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे में वांछित आरोपी राजू उर्फ बांडा पुत्र राकेश निवासी किडौली अपने एक साथी के साथ थाना खरखौदा क्षेत्र में किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, जिस दौरान मुठभेड़ हुई। पुलिस टीम ने साहस व सतर्कता का परिचय देते हुए आरोपी राजू उर्फ बांडा तथा उसके साथी संजय पुत्र रमेश कुमार निवासी न्यू पटेल पार्क, लाइनपार बहादुरगढ़, जिला झज्जर को काबू कर लिया।मुठभेड़ के दौरान घायल हुए आरोपी राजू उर्फ बांडा को उपचार हेतु जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके साथी संजय को सकुशल गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार आरोपी राजू उर्फ बांडा के खिलाफ दिल्ली, रोहतक, झज्जर व सोनीपत में लूट, डकैती, चोरी, मारपीट एवं अन्य गंभीर धाराओं के तहत कुल 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपी संजय के खिलाफ भी हत्या, लूट, चोरी, आबकारी अधिनियम व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है तथा इनके अन्य आपराधिक नेटवर्क एवं वारदातों के संबंध में जांच जारी है।

Related posts

चलती बीएमडब्लू कार की डिग्गी से बीच सड़क पर पटाखे (स्काई शॉट) छोड़ने वाले 3 लड़कों को पुलिस ने धर दबोचा-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:50 करोड़ के घोटाले के मामले में आरोपित सतपाल के दोस्त के घर से एसीबी ने किया 62 लाख रूपए नगद बरामद।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: विधायिका लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ, इसे सशक्त बनाना सभी सदस्यों का कर्तव्य–मुख्यमंत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x