Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, लड़की वालों का आरोप, दहेज की खातिर ससुराल वालों ने की हत्या

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा दादरी कोतवाली क्षेत्र के रज्जाक कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव उसी के कमरे में पंखे से लटका मिला। परिवार के लोगो ने आनन-फानन में महिला को पंखे से नीचे उतारा गया लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन और थाना दादरी की पुलिस मौके पर पहुँच गई। मृतक लड़की के परिजनों का कहना है कि दहेज की खातिर ससुराल वालो ने उसकी हत्या की है। पुलिस मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अपनी जांच शुरू कर दी है
 
मृतक हिना के परिजनों का कहना है कि हिना के ससुराल में आए दिन दहेज की खातिर उसके साथ मारपीट किया करते थे।  जिसके चलते लड़के की ससुराल वालों ने मिलकर उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अपनी जांच शुरू कर दी है।एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि  हीना के परिजनों का कहना है जिसकी डेढ़ साल पहले शादी दादरी के रज्जाक कलोनी में ही रहने वाले अमीर के साथ हुई थी। हीना के परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ दिन तो ठीक रहा लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया लड़के के परिजनों की तरफ से दहेज की डिमांड की जाने लगी और लड़की को आए दिन परेशान हो उसके साथ मारपीट की जाने लगी जिसके चलते उसकी हत्या की गई है फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है

Related posts

8 सेमी -ऑटोमैटिक पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस के साथ एक शख्स पकड़ा गया, गैंगेस्टर को सप्लाई देने आया था।

Ajit Sinha

रोडरेज के बाद मारपीट का वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और यूट्यूबर राजवीर सिसोदिया गिरफ्तार

Ajit Sinha

पंचकूला ब्रेकिंग: खाद्य एंव आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर राजीव कुमार 10000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x