Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: पानी पी रही राष्ट्रीय पक्षी मोरनी को खाने के उद्देश्य से पत्थर मारकर कर दी हत्या -पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: खाने के लिए राष्ट्रीय पक्षी मोरनी की पत्थर मार कर हत्या करने के मामले में आज थाना सूरजकुंड की पुलिस टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम राजभान, निवासी जिला रीवा व भारत लोनी निवासी  जिला सतना , मध्य प्रदेश हैं। यह घटना बुधवार दोपहर बाद की बताई गई। इस मामले में एक एफआईआर थाना सूरजकुंड, फरीदाबाद में सम्बन्धित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है , और इसी मुकदमे में उपरोक्त दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज गुरुवार को दोनों आरोपितों को अदालत के सम्मुख पेश किया गया जहां से अदालत ने दोनों आरोपितों को नीमका जेल भेज दिया। 
प्राप्त खबर के अनुसार थाना सूरजकुंड के अंतर्गत पुलिस चौकी -46 फरीदाबाद के इलाके में राष्ट्रीय पक्षी दो मोरनी पानी पी रही थी, इसी दौरान दो लड़के छुप कर पत्थर मोरनी की ओर फेंका, जो दोनों ही मोरनी को लग गई , और वह मौके पर ही मर गई। इस घटना की सूचना पुलिस चौकी की पुलिस को लगी तो , वह अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए , और दोनों आरोपितों को पकड़ लिया। और थाना सूरजकुंड फरीदाबाद में दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर , तुरंत गिरफ्तार कर लिया , आज दोनों आरोपित राजभान निवासी जिला रीवा व भारत लोनी निवासी जिला सतना, मध्य प्रदेश  को अदालत के सम्मुख पेश किया गया जहां से दोनों आरोपितों को नीमका जेल भेज दिया। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि खाने के लिए दोनों आरोपितों ने दोनों मोरनी की हत्या की है।       

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव ने आज एक और नया कदम उठाया, जानने के लिए जरूर पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी के एक फ्लैट के एसी में लगी आग में एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

Ajit Sinha

पलवल: सहकारिता मंत्री ने जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक में 15 में से 13 शिकायतों का किया मौके पर समाधान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x