Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:दुष्कर्म का केस दर्ज करने की धमकी देकर ₹2 लाख रिश्वत की मांग, ₹20 हजार लेते एएसआई रंगे हाथ गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) की उपकेंद्र पलवल टीम ने थाना तिगांव, फरीदाबाद में तैनात एएसआई को ₹20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित  पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की धमकी देकर रिश्वत मांगने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान एएसआई हिदायत खान,अनुसंधान अधिकारी,थाना तिगांव के रूप में हुई है.आरोपित के खिलाफ एफआईआर नंबर 21 दिनांक 19.09.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं 351 बीएनएस के तहत थाना एसवी एंड एसीबी, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने एसवी एंड एसीबी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके मुवक्किल रोहित तथा एक युवती से जुड़े विवाद में आरोपित एएसआई हिदायत खान द्वारा कार्रवाई नहीं करने और दुष्कर्म का मामला दर्ज न करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को युवती पक्ष के लोग रोहित को ढूंढते हुए तिगांव पहुंचे थे, जहां रोहित के रिश्तेदार पवन के घर पर विवाद हुआ। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और मामला थाना तिगांव पहुंचा। इसके बाद रोहित अपने अधिवक्ता के माध्यम से कानूनी सहायता के लिए थाने गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मामले में कार्रवाई के दौरान एएसआई हिदायत खान ने पहले ₹2 लाख रिश्वत की मांग की। बाद में ₹5 हजार देने के बाद मामला कुछ समय के लिए टल गया, लेकिन आरोपित  द्वारा फोन कर शिकायतकर्ता पक्ष पर दबाव बनाया गया। आरोप है कि बाद में ₹1 लाख में मामला निपटाने की बात तय हुई और रिश्वत की राशि एक सप्ताह के भीतर दो-तीन किस्तों में देने के लिए कहा गया। इसी क्रम में आरोपी ने शिकायतकर्ता को ₹20 हजार लेकर थाने बुलाया। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसवी एंड एसीबी उपकेंद्र पलवल की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान एएसआई हिदायत खान को शिकायतकर्ता से ₹20 हजार की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। आरोपित के कब्जे से रिश्वत की राशि बरामद कर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। एसवी एंड एसीबी द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपित से पूछताछ एवं मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related posts

फरीदाबाद: सीपी विकास अरोड़ा ने 6 सब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किए हैं, चौकी इंचार्ज का नाम भी शामिल हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

पलवल: लड़की का सबसे पहले अपहरण, फिर उसके साथ मारपीट की गई, फिर 3 लड़कों ने सामूहिक बलात्कार किया।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस का ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ के माध्यम से अपराधियों पर कड़ा प्रहार: 4 दिनों में 1253 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x