Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ग्रीन फिल्ड को जिन लोगों ने साफ़ – सुथड़ा और हरा भरा बनाने की दिशा में काम किया, एक इंसान ने साजिश के तहत उनपर केस दर्ज करा दिया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :ग्रीन फिल्ड कालोनी की गेट नंबर -15 के पॉकेट को जिन लोगों ने पेड़ -पौधे लगा कर हरा भरा बनाने और साफ़- सफाई रखने का काम किया। समाज के ऐसे लोगों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए था, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छकता अभियान जोकि अपने आप में एक बहुत ही बड़ा मिशन हैं, को एक बल मिल सके और आसपास के रहने वाले लोगों को इसका भरपूर लाभ मिल सकें पर एक नकारा इंसान ने इस मिशन से जुड़े लोगों की मदद करने के बजाए इन लोगों को पहले तो झगड़े के लिए उकसाया। फिर इन्हें मारपीट करने पर मजबूर कर दिया। अब ये नकारा इंसान अपनी बेटी को आगे बढ़ा कर और एक मुकदमा सूरजकुंड थाने में दर्ज करवा दिया। स्वच्छकता मिशन से जुड़े इस ग्रुप के लोगों के दिमाग पर इस केस का काफी गहरा असर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा हैं। हालांकि सूरजकुंड थाने के अंतर्गत आने वाले ग्रीन फिल्ड पुलिस चौकी के इंचार्ज विष्णु मित्र इस केस की बारिकी से जांच कर रहे हैं, ताकि इस केस में किसी भी बेक़सूर लोगों को कोर्ट- कहचरी का चक्कर ना काटना पड़े। गलत मंशा रखने वाले लोगों पर पुलिस वैसे भी अपनी पैनी नजर रख रही हैं।

धर्मेंद्र बिधूड़ी, अरविन्द चौधरी, राजेश अरोड़ा, रत्नाकर, सुनीता सिंघल, गणेश शर्मा, वीना चौधरी व सुशील शर्मा बतातें हैं कि हम सभी लोग ग्रीन फिल्ड कालोनी के प्लाट नंबर -4010 और आसपास के फ्लैटों में रहते हैं। उनका बाहर आने -जाने का मुख्य रास्ता गेट नंबर -15 से ही हैं। इसी गेट से यहां के रहने वाले सभी आते जाते हैं। इन सभी लोगों का कहना हैं कि जैसा कि आप सभी लोगों को भली भांति मालूम हैं कि ग्रीन फिल्ड कालोनी को अरावली पहाड़ों की सीना चीर कर और जंगल के झाड़ियों को काट कर बसाया गया हैं। ऐसे में यहां अक्सर जहरीला सांपों और अन्य जंगली जानवरों को सड़कों पर चलते फिरते हुए नजर आना लाजमी हैं।

इस बात बेखबर उनके मासूम बच्चे साइकिलें चलाते हुए और खेलते हुए इन जहरीला सांप व अन्य किसी जानवरों का शिकार हो सकते हैं। इसी सोच के साथ सबसे पहले आसपास के लोग आपस में एक ग्रुप बनाया। फिर पूरे इलाके को साफ़- सफाई और हरा-भरा और सूंदर बनाने पर विचार-विमर्श किया। फिर आपस में पैसा भी इकठ्ठा किया। इन सभी लोगों को कहना हैं कि यहां की सड़कें बिल्कुल टूटी-फूटी हुई थी। लगभग दो साल पूर्व में यूआईसी द्वारा चलाई गई भागीदारी योजना के तहत सिमेंटेट सड़कें बनवाई। इसमें 70 प्रतिशत पैसा यूआईसी का व 30 प्रतिशत पैसे यहां के निवासियों के लगे थे। इस सिमेंटेट सड़कें की ऊंचाई लगभग आठ इंच हैं।

इस सड़क के दोनों तरफ खाली जगह थी और नीचे हो गई थी जिसमें अक्सर गाड़ियां फंस जाया करती थी,की वजह से लोगों को कई बार काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा था। और इसमें बारिश का पानी, गंदगी और जंगल बने हुए थे। यहां की सड़कों पर अक्सर जहरीला और कोबरा सांपों को दौडतें हुए देखा जा सकता हैं। इस लिए उनके ग्रुप ने आपस तय किया की अपने इस पॉकेट को क्यों ना साफ़ सुथड़ा और हरा -भरा बनाया जाए। इसके लिए एक मत होकर आपस में पास इकठ्ठे किए फिर अपने मिशन में जुट गए। ये लोग बतातें हैं कि वे लोग खुद ही सड़क के किनारे बने गड्ढों की सफाई की,इसके बाद साथ में बने दीवारों की पुताई करने का काम भी खुद ही किया। इन गड्ढों को 3 ट्रक मिटटी खरीद कर पहले भरपाई की फिर इसमें यूआईसी से पानी की टेंकर मंगवा कर इसमें काफी छिड़काव भी किया गया। इसके बाद इसमें अलग -अलग तरीके के पौधों को लगाया गया। इस पेड़ -पौधों को सुरक्षित रखने के लिए ट्री -गार्ड भी लगाया गया।फिर इसमें तार फैंसिंग भी की गई। इसमें यहां के लोगों को कड़ी मेहनत के साथ -साथ लाखों रूपए खर्च भी हुए।  इसमें लगभग दो साल लग गए।  इन लोगों का ये भी कहना हैं कि इस स्थान को “तुलसी गार्डन” का नाम दिया गया। अब आगे गेट का पेंट भी किया गया और गेट नंबर -15 को कलर फूल जंजीरों से सजाया गया। बड़े अक्षरों में गेट नंबर -15 का एक बोर्ड भी लगाया गया।

अब उनका ये पॉकेट बहुत ही सुंदर देखने में लगता हैं। इस रास्ते के बीच में एक वहाइट हॉउस नाम से बिल्डिंग हैं। इसके निचले हिस्से के फ्लैट में एक शख्स रहता है। हमेशा से उनके इस काम का खिलाफत करता रहा है। इस बात को लेकर कई बार उनके ग्रुप के लोगों के साथ गाली -ग्लौज करता रहा था। ये शख्स बीते 4 जून 2021 को एक सोची साजिश के तहत उनके घर के आगे अपने बेटे -बेटी के साथ आया और पहले तो उनके साथ बिना वजह गाली ग्लौज की, फिर उसके साथ हाथापाई की और फिर अपने घर के दरवाजे के आगे खड़े हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग बहसबाजी करते हुए एक दूसरे का वीडियो भी बना रहे थे। इस बीच अचानक एक शख्स आया और मारपीट करना शुरू कर दिया जो वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इन लोगों का कहना हैं कि कैमरे में जो लड़का दौड़ता हुआ मारपीट करने के लिए आता हुआ और मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा हैं असल में इस लड़के के साथ में अविनाश कुंदा और उसके दो  बच्चों ने उसके साथ मारपीट की थी। जहां पर ये लोग उसके साथ मारपीट की थी, वहां पर कैमरे लगे हुए नहीं थे, ना ही किसी ने इस दौरान कोई वीडियो बनाया था। उसके नाक के पास चोट भी आई थी।

आधे अधूरे वीडियो में सिर्फ मारपीट करते हुए नजर आ रहा हैं। इससे पहले का वीडियो उनके पास हैं। इसके बाद इस झगड़े की सूचना पुलिस को दी गई और उस दिन मौके पुलिस पहुंच गई थी और मामला शांत करने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को ग्रीन फिल्ड पुलिस चौकी में बुला लिया। जहां पर पुलिस ने दोनों पक्षों की बारिकी सुनी और बाद में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से समझौता भी हो गया। इन लोगों का ये भी कहना हैं कि इसके बाद अविनाश कुंद्रा ने मारपीट वाले आधे अधूरे सीसीटीवी फुटेज को वायरल कर दिया। यहां तक की मीडिया को भी भेज दिया। इतना ही नहीं अपनी लड़की के नाम से एक शिकायत फिर से पुलिस अधिकारी को दे दी, जिस पर एक केस सूरजकुंड थाने में दर्ज हो गया। हैरानी इस बात की हैं कि इस एफआईआर में एकाद बंदे को छोड़ कर सभी बेकसूर लोगों के नाम लिखवा दिया जोकि घटना वाले दिन मौके पर थे ही नहीं, ना ही उनका इस झगडे में कोई भूमिका हैं। उनकी पुलिस की जांच पर पूरा भरोसा हैं। इन सभी लोगों ने पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह से मांग की है कि उनके साथ  इंसाफ करें , वह सभी लोग पढ़े -लिखे और कारोबारी लोग हैं। उनका मुख्य उद्देश्य हैं अपने आसपास के इलाके को  साफ़ सुथड़ा और हरा भरा रखना हैं, ताकि उनका ये पॉकेट देखने में सुंदर लगे और जहरीला साँपों से उनके बच्चे सुरक्षित रह सके।      

Related posts

2 वर्ष बीत जाने के बाद भी किसान अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है – दीपेंद्र

Ajit Sinha

डेयरी संचालक सुनील चाडक़े की घास काटने वाली तलवार से गर्दन काट कर की हत्या, हत्या का कारण अवैध संबंध, आरोपी गिरफ्तार।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने गांव जाजरू में 10 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से विकसित की गई दो कालोनियों में तोड़फोड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x