Athrav – Online News Portal
नोएडा राजनीतिक

सीएम योगी वाला अंदाज, वही तेवर वही चाल, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है यूपी के ‘जूनियर सीएम’ का वीडियो

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
उत्तर प्रदेश में चुनाव की दस्तक सुनाई देने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने लगी है, ऐसे में क्या बच्चे और क्या जवान सभी राजनीति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।  ग्रेटर नोएडा के दादरी में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के प्रतिमा के अनावरण के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले एक अनोखा नजारा देखने को मिला।  जहां सीएम योगी आदित्यनाथ के भेष में एक छोटा लड़का सड़कों को घूमता दिखाई दिया।  इस लड़के के आगे पीछे मुख्यमंत्री के समान ब्लैक ड्रेस में कमांडो चल रहे थे। देखते ही देखते सोशल मीडिया में इस यूपी के जूनियर सीएम की वीडियो वायरल हो गया। 

योगी आदित्यनाथ के चाल-ढाल और भेष की अक्सर चर्चा होती रहती है लेकिन जब वही लिबास वही तेवर और उसी अंदाज के साथ यह बच्चा जब ग्रेटर नोएडा में सीएम कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा तो लोग इसे देखकर नारेबाजी करने लगे और देखते ही देखते काफी भीड़ इसके पीछे हो गई पूरे कार्यक्रम में लोगों के लिए योगी आदित्यनाथ के लिबास में यह बच्चा लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। सीएम योगी के गेटअप में नजर आने वाले इस लड़के का नाम अंकित है।

जो दादरी का रहने वाला है। वह सीएम के ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक प्रोग्राम में शामिल होने पहुंचा हुआ था। नोएडा की जनता ने जब योगी के रूप में छोटा बच्चा वाला अनोखा नजारा देखा तो हैरान रह गए। सब यही चर्चा कर रहे थे कि यह बिल्कुल सीएम योगी वाला अंदाज है। कुछ लोग बच्चे के साथ सेल्फी ले रहे थे तो कुछ वीडियो बना रहे थे।

Related posts

पीएम मोदी ने कहा था अगले 6 सालों में किसानों की आमदनी डबल हो जाएगी, उल्टा, बीते 6 सालों आमदनी घटी हैं -कांग्रेस

Ajit Sinha

सड़क पर चलती कार में अचानक लगी आग, जलकर हुई खाक ड्राइवर ने कूद कर बचाई अपनी जान-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

स्काइप एप सें इलाज के दौरान ब्लैकमेल करने के लिए नाबालिग बच्चियों की अश्लील तस्वीर खींचने वाला साइकेट्रिस्ट गिरफ्तार  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x