Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

विवाहिता दो सगी बहनों ने अपने -अपने पतियों ( सगे भाइयों ) को एक साथ भिजवाया जेल-जानने के लिए जरूर पढ़े ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: शादी में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 2 विवाहिताओं (दो सगी बहनें) के साथ मार पीट कर जान से मारने की धमकी देने व एक विवाहिता का गर्भपात कराने वाले दो आरोपित पतियों ( दो सगे भाई ) को बहीन थाना पुलिस ने अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने दोनों आरोपित पतियों को 28 जुलाई 2021 को दर्ज एक मुकदमे में अरेस्ट किया हैं। आज पुलिस ने आरोपित दोनों पतियों को जिला अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने दोनों जेल भेज दिया।
प्रभारी धर्मचंद ने जानकारी देते हुए बताया कि आज एक मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि विवाहिताओं के साथ मारपीट करने व एक विवाहिता का जबरन गर्भपात कराने वाले दो आरोपित बहिन थाना क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही उन्होनें उप- निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर मौके पर पकड़ने के लिए भेज दिया। और दोनों आरोपित को उनकी टीम ने पकड़ लिया। उनका कहना हैं कि पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम नरेश व रवि पुत्र प्रकाश निवासी लालपुर गांव, जिला मथुरा (यूपी) बताया। आरोपितों के खिलाफ नांगल जाट निवासी विधवा महिला बेजंती ने गत 28 जुलाई वर्ष 2021 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने अपनी दो बेटी रजनी व सरस्वती का विवाह आरोपित नरेश व रवि के साथ गत 1 फरवरी वर्ष 2017 को किया था। शादी के तीन-चार दिन के बाद ही आरोपित व उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने दहेज में 2 लाख रूपए व स्विफ्ट कार की मांग करते हुए रजनी व सरस्वती के साथ मारपीट की। आरोपित ने वर्ष 2019 में रजनी के साथ मारपीट की और जबरन उसका तीन महिने का गर्भ गिरा दिया। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर आरोपितों ने मारपीट कर दोनों बहनों को घर से निकाल दिया और दहेज लाने पर ही वापस आने को कहा। पुलिस ने दोनों आरोपितों को मंगलवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बाकी फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद : सूरजकुंड पुलिस ने धोखे से आर्म लाइसेंस लेने वाले एक अपराधी को किया गिरफ्तार, उस पर दादरी थाने में हत्या सहित 19 मुकदमें दर्ज हैं।

Ajit Sinha

इलेक्ट्रोप्लेटिंग प्लांट के आवेदकों का मामला आगामी बैठक तक निपटायें अन्यथा करेंगे निलंबन की कार्रवाई: दलाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है-जानने के लिए पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x