Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

बीती रात एक बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म के बाद, सनसनीखेज हत्या करने के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
एक नाबालिग बच्ची के दुष्कर्म करने के बाद, किए गए जुर्म छुपाने के उद्देश्य से सनसनीखेज हत्या कर दी , यह सनसनीखेज मामला शुक्रवार देर रात की है। इस मामले में थाना सेक्टर -37 , गुरुग्राम की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। और आरोपित की निशानदेही पर बच्ची के शव को बरामद कर लिया , और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में शव गृह में रखवा दिया। इस मामले में आरोपित के खिलाफ कई संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह सनसनीखेज वारदात गांव मोहम्मदपुर झाड़सा, गुरुग्राम का है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि  आज शुक्रवार की रात को लगभग 12:20 AM पर थाना सैक्टर-37, गुरुग्राम में एक सूचना गांव मोहम्मदपुर झाड़सा से एक नाबालिग़ बच्ची के गुम होने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम ने गुम हुई बच्ची के परिजनों से तुरंत संपर्क किया गया।

परिजनों ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बतलाया कि उसके पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति उसकी बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया। थाना सेक्टर-37, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त शिकायत पर कार्रवाई  करते हुए आरोपित को आज शुक्रवार की रात को शिकायत/सूचना मिलने के तुरंत बाद ही हिरासत में लिया और पूछताछ की।  पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपित  सेक्टर-37 में एक कंपनी में स्क्रैप भरने का काम करता है। दिनांक 19.02. 2026 की देर शाम को वह उसके पड़ोस में रहने वाली नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर नील कंपनी सेक्टर-37, गुरुग्राम के पास खाली जगह पर ले गया तथा वहां पर उसके साथ दुष्कर्म कर सबूत मिटाने के उद्देश्य से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।उनका कहना है कि इस मामले में मृतक बच्ची के पिता की शिकायत पर थाना सेक्टर-37, गुरुग्राम में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया। तथा आरोपित को  गिरफ्तार किया गया। आरोपित  की पहचान शिवनाथ (उम्र-25 वर्ष) निवासी सुपौल (बिहार) के रूप में हुई है।

 मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर ऊर्जा संरक्षण 2024 पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित।

Ajit Sinha

अमेरिका के दूतावास के विदेशी आपराधिक जांच इकाई के प्रतिनिधियों के साथ डीसीपी की एक इंटरैक्टिव सत्र आयोजित

Ajit Sinha

प्रॉपर्टी डीलर का एमबीए पास बेटा विकास ने शौकिया तौर पर खरीदा 4 लाख का पिस्टल, पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x