Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

मार्केट कमेटी के सुपरवाइजर वेदपाल आज 5000 रूपए रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के हाथों पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ:एंटी करप्शन ब्यूरो, करनाल द्वारा आज शुक्रवार को आरोपित वेदपाल मण्डी सुपरवाईजर, कार्यालय मार्किट कमेटी तरावड़ी, जिला करनाल को शिकायत कर्ता से 5,000/- (पाँच हजार रूपये) नकद रिश्वत लेते हुए कार्यालय मार्किट कमेटी तरावड़ी, जिला करनाल से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपित के विरूद्व मुकदमा संख्या 16, दिनांक 20.6.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के तहत थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी करनाल को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके द्वारा वर्ष-2024 में अपनी पत्नी के नाम सब्जी मण्डी तरावड़ी में एक दुकान खरीद की थी। इस दुकान को मार्किट कमेटी,तरावड़ी में रजिस्टर करने की एवज में आरोपित वेदपाल मण्डी सुपरवाईजर,कार्यालय मार्किट कमेटी तरावड़ी ,जिला करनाल द्वारा पहले उससे 20,000/- रूपये रिश्वत की मांग की गई व उसके द्वारा बार-बार अनुरोध करने पर आरोपित द्वारा उससे 5,000/- रूपये रिश्वत लेने की सहमति दी गई। यह पूरी कार्यवाही स्वतंत्र गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है।रूपये

Related posts

बल्लभगढ़ में निकिता केस की आड़ में हिंसा फैलाने वाले हुड़दंगियों को फरीदाबाद के आसपास के जिलों से बुलाए गए थे, 30 अरेस्ट।

Ajit Sinha

काला जठेड़ी गैंग के दो शार्प शूटर परविंदर उर्फ़ और टोनी को मुठभेड़ के बाद अरेस्ट।

Ajit Sinha

कोटक महिंद्रा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर दिलीप कुमार राघव भ्रष्टाचार के मामले में पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x