Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

लाखों रुपए की मोबाइल की चोरी का मास्टरमाइंड निकला दुकान का नौकर, अपने साथी के साथ मिल कर दिया था घटना को अंजाम, पकड़े गए।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के बरौला स्थित मोबाइल शॉप में हुए लाखों रुपए की मोबाइल की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए थाना 49 पुलिस ने दुकान में ही काम करने वाले नौकर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी किए गए 6 लाख के मोबाइल को बरामद किया है। पुलिस की गिरफ्त में खडे रितिक और अमन पुलिस ने ही बरौला स्थित पीएसए मोबाइल वर्ल्ड नाम की दुकान से गत 17 जून को चोरी की थी. इनके पास चोरी किए गए 6 लाख रुपये के 18 मोबाइल फोन  अलग- अलग कंपनियों के थे, को   बरामद किया है. एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि दुकान में काम करने वाले नौकर रितिक ही इस चोरी का मास्टरमाइंड था, उसने अपने साथी अमन के साथ मिल कर मोबाइल चोरी का प्लान बनाया था.

प्लान यह था कि रितिक दुकान में बंद करते समय अमन को दुकान में घुसा देगा, रात में जब गली में सारी दुकानें बंद हो जाएगी तब अमन मोबाइल चोरी कर दुकान के बगल में बनी हुई सीढ़ियों से चढ़कर बालकनी के सहारे नीचे उतरकर मोबाइलों से भरा बैग लेकर बाहर आ जाएगा फिर यह लोग उन्हें बेचकर अच्छे पैसे कमाएंगे. एडिशनल डीसीपी अमन ने पूछताछ में बताया, वह ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है, केवल अपने हस्ताक्षर बना लेता है। बरौला में खाने वाले मारियों के टोस्ट की डिस्ट्रीब्यूटिंग का काम करता है, रितिक उसका दोस्त है, यह प्लान रितिक का था वह लालच में आ गया और मोबाइल  चोरी से अच्छे खासे पैसे मिलने के कारण रितिक के साथ मिलकर दुकान से दिनांक 16-17 जून की रात को फोन चोरी किए गए  थे, जिन्हें आज बेचने की फिराक में थे,  कि पुलिस टीम ने उन्हे गिरफ्तार किए गए। चोरी किए गए सारे फोन भय चार्जर, केबल, पिन, वारंटी कार्ड सहित बरामद किए गए हैं।

Related posts

गोली चलाकर जानलेवा हमला करने वाले 3 बदमाश अरेस्ट

Ajit Sinha

महिला से बतमीजी करने जुर्म में 5 पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज, दो हवलदार सस्पेंड ,3 पुलिस कर्मी बर्खास्त

Ajit Sinha

आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x