Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

मनोहर सरकार का 100 दिन का कार्यकाल पूरी तरह से हुआ असफल साबित : पूर्व विधायक ललित नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित नागर ने हरियाणा सरकार-2 के कार्यकाल के 100 दिनों को पूरी तरह से असफल करार देते हुए कहा कि इस दौरान सरकार ने जनहित में ऐसा कोई फैसला नहीं लिया, जिससे आम आदमी को राहत मिली हो। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी व मंदी के दौर से गुजर रही आर्थिक व्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाए गए और सरकार ने चुनावों के दौरान जनता से जो विकास के वायदे किए थे, उनमें से कोई वायदा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि पिछले 6 सालों में मनोहर सरकार ने कोई उपलब्धि हासिल की है तो वह प्रदेश पर कर्जे का बोझ बढ़ाने की है, जिसके आने वाले दिनों में नकारात्मक परिणाम नजर आएंगे।

यहां जारी प्रेस बयान में ललित नागर ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण बेहताशा बेरोजगारी बढ़ी है। प्रदेश में व्यापार व उद्योग पूरी तरह से पिछड़ता जा रहा है। किसानों को फसल के पूरे दाम नहीं मिल रहे, किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सवा 5 साल के राज में जिले में एक भी नया उद्योग नहीं लगा बल्कि सैकड़ों उद्योग यहां से पलायन कर चुके हैं, जिससे यहां बेरोजगारी बढ़ी है परंतु सरकार इस दिशा में कोई काम नहीं कर रही। श्री नागर ने कहा कि चुनावों से पूर्व भाजपा व जजपा ने प्रदेश के बुजुर्गाे को 5 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने जो वायदा किया था, उस वायदे के तहत केवल 250 रुपये प्रतिमाह की मामूली वृद्धि करके इस सरकार ने बुजुर्गाे का अपमान करने का काम किया है और ऐसे कई बुजुर्ग है, जिनकी सम्मान रुपी पैंशन सरकार के लापरवाह अधिकारियों ने काट दी है, जिससे वह बेहद परेशान है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सिर्फ घोषणाओं की सरकार है,



जो सिर्फ घोषणा जरूर करती है मगर उन घोषणाओं को कभी भी पूरा नहीं करती। सरकार ने 2014 में अपने घोषणा पत्र में 154 वादे किए थे। मगर 5 साल के अपने कार्यकाल में एक भी वादा पूरा नहीं किया। ललित नागर ने कहा कि सरकार को बेरोजगारी खत्म करने के लिए प्रदेश में व्यापार व उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना लागू करनी चाहिए। उद्योग लगाने के लिए उद्योगपतियों को सस्ती जमीन व बिजली सरकार को देनी चाहिए ताकि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा नए उद्योग हरियाणा में स्थापित हो सके। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीति और नीयत जनता ने देख ली है और आने वाले चुनावों में भाजपा को वोट की चोट से जवाब देकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेगी।

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड के तीन दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर रहेंगे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:नगर निगम के कमिश्नर डा. यशपाल यादव ने आज निगम के सभी पार्षदों के साथ मीटिंग की, जाने क्या हुआ

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स ने गर्व के साथ क्षेत्र की सबसे एडवांस्ड वर्टिगो लैब की शुरुआत की, जो शहर में पहली और एकमात्र सुविधा है

Ajit Sinha
error: Content is protected !!