Athrav – Online News Portal
Surajkund अपराध फरीदाबाद

34 वे सूरजकुंड इंटरनेशनल मेले में चोरी करने वाली एक महिला को सूरजकुंड थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामान बरामद।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: 34 वें सूरजकुंड अंतर्राष्टीय हस्तशिल्प मेले में चोरी करने वाली एक महिला को सूरजकुंड थाना पुलिस ने  गिरफ्तार किया हैं। पुलिस की माने तो पकड़ी गई महिला के खिलाफ सूरजकुंड थाने में विभिन्न धाराओं  के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से चोरी की गई नगदी व पर्स के साथ आदि सामान बरामद किए हैं। 

पुलिस के मुताबिक 34 वें सूरजकुंड इंटरनेशनल हस्तशिल्प मेले को देखने के लिए दर्शक इन दिनों देश के कोने-कोने से आ रहे हैं ऐसे में महिला चोर भी इस मेले में सक्रीय हैं में एक महिला चोर ने इस मेले में तक़रीबन 7-8 चोरी के वारदातों को अंजाम दिया था। जब चोरी की इस वारदात की खबर पुलिस को मिली तो पुलिस ने घटना स्थल के आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला और उसमें एक महिला चोर की पहचान की गई जो कि ब्लू रंग की जींस पेंट, चेक कलर के शर्ट पहनी हुई थी और अपने एक कंधे पर एक बैंग लटकाई हुई थी



को मेले परिसर में तलाश कर , इस महिला हिरासत में लिया गया और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की नगदी और पर्स के साथ आदि सामानों को बरामद की गई हैं।इसके बाद सूरजकुंड थाने में पकड़ी गई महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। साथ के साथ ही पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। 

Related posts

फरीदाबाद; मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने प्रॉपर्टी आईडी में गड़बड़ी को लेकर एनआईडी नगर निगम कार्यालय में किया औचक निरीक्षण।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अपहरण व मारपीट के मामले में फरार 25000 रुपए का इनामी बदमाश कुलभूषण उर्फ़ कुल्लू पकड़ा गया।

Ajit Sinha

नवविवाहिता की छत से गिरकर हुई संदिग्ध हालत में मौत, पति दहेज़ हत्या के जुर्म में पहुंचा जेल- देखें वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!