Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : मनुष्य के बिना तो पौधे संभव हैं परंतु पेड़-पौधों के बिना मनुष्य का जीवन संभव नहीं है।

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 
महेन्द्रगढ़ : सामाजिक संस्था बीएमडी क्लब से प्रेरित होकर शहीद भगत सिंह जनसेवा ग्रुप पाथेड़ा द्वारा ग्रुप के सदस्य एवं ग्राम पाथेड़ा के पंच गजेंद्र प्रताप सिंह के 35 वें जन्म दिवस के अवसर पर जन्म दिन -एक सन्देश मिशन के तहत एक परिवार -एक पौधा रोहन  कार्यक्रम का आयोजन कर त्रिवेणी लगा कर पर्यावरण को बचाने का भी सन्देश दिया तथा पौधे मनुष्य को ऑक्सीजन देने का काम करते हैं।
कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकार अरविन्द फौजी ने कहा कि  पर्यावरण के प्रति सभी समाज के नागरिकों को जागरूक होने की आवश्यकता हैं। पौधे हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्य संस्था के पीआरओ कुलदीप यादव  एवं प्रधान बलबीर कौशिक ने पर्यावरण को बचाने की अपील करते हुए कहा कि  हमें जन्म दिन के अवसरों पर सभी परिवारों को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए | मनुष्य के बिना तो पौधे संभव हैं परंतु पेड़-पौधों के बिना मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। जिस प्रकार हम अपने बच्चों की परवरिश करते हैं उसी प्रकार हमें पेड़-पौधों की परवरिश करनी चाहिए और प्रत्येक व्यक्ति को प्रत्येक वर्ष एक पौधा अवश्य लगा कर उसका पालन-पोषण भी करना चाहिए। गौरतलब हैं कि  सामाजिक संस्था बीएमडी क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे राष्ट्रीय मिशन एक परिवार -एक पौधा  जैसी सयुंक्त पहल भी एक सराहनीय कदम हैं | इस अवसर पर बच्चन सिंह पंच ,डॉ. चरण सिंह,दिनेश,मोनू ,महेश,साहिल,अभिषेक,बहादुर ,श्यामसुन्दर,जर्मन सिंह  सहित अन्य लोग मौजूद थे |

Related posts

Turtle burger

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सिविल सर्विस डे पर जिला स्तरीय आयोजित कार्यक्रम में आज कहा प्रशासनिक सेवा जनसेवा का सर्वश्रेठ माध्यम है : उपायुक्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं जो चाय व टॉफी में नशीला पदार्थ खिला कर सामानों को लूट, दो गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x