Athrav – Online News Portal
Uncategorized पंजाब

पंजाब में ऐसी सरकार चाहिए जो युवाओं के बारे में अधिक सोचे :हरभजन सिंह

 संवाददाता, जालंधर : पंजाब में विधानसभा चुनावों के लिए क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और कहा कि राज्य में वह ऐसी सरकार चाहते हैं जो युवाओं के बारे में सोचे और उनके लिए रोजगार लेकर आए। जालंधर में मतदान करने के बाद हरभजन ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मैं सबसे पहले लोगों से अपील करना चाहता हूं कि वह अपने अपने घरों से निकल आगे आएं और प्रदेश के निर्माण में, पंजाब में सरकार के गठन में अपना योगदान दें।’

हरभजन ने एक सवाल के उत्तर में कहा, ‘पंजाब में ऐसी सरकार चाहिए जो युवाओं के बारे में अधिक सोचे । उनके लिए रोजगार लेकर आए और प्रदेश को आगे लेकर जाए। कोई भी व्यक्ति जिसे कोई समस्या हो, सरकार तत्काल उसका निदान करे ।’ भज्जी ने यह भी कहा कि वह यह कहना चाहते हैं कि पंजाब में लोगों के बारे में सोचने वाली सरकार हो जो सूबे का संपूर्ण विकास कर सके । राजनीति में जाने के बारे में पूछे जाने पर हरभजन ने कहा, ‘जरूरी नहीं है कि राज्य की सेवा के लिए राजनीति में ही जाना आवश्यक हो । राज्य की सेवा दूसरे माध्यमों से भी की जा सकती है । फिलहाल मैं क्रिकेट खेल रहा हूं और जब मुझे ऐसा लगेगा कि कुछ करना है तो राज्य के लिए राजनीति में गए बिना भी काम करुंगा । पंजाब के लिए अथवा हिंदुस्तान के लिए कुछ करना सौभाग्य की बात होगी।’

Related posts

हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप को विजेता घोषित करने की तैयारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद में आज प्रथम सोसायटी के पास सोसायटी के निवासियों ने 60 पौधे लगाएं, पौधे एक साल में बड़े होंगें।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: देश बेटा अभिनंदन लौटेंगे: स्वागत के लिए देश तैयार :आज वतन लौटेंगे विंग कमांडर अभिनंदन, भारत की बड़ी जीत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x