Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : नाट्य व लोक कला उत्सव का आयोजन 30 जुलाई से

विनीत पंसारी की रिपोर्ट

महेन्द्रगढ़ : हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग 30 जुलाई से 5 अगस्त तक राजकीय महाविद्यालय महेन्द्रगढ़ के सभागार में नाट्य एवं  लोक कला उत्सव का आयोजन करेगा। हरियाणा कला परिषद की मेजबानी में चलने वाले इस उत्सव में राज्य के अलग -अलग स्थानों से आए  सुप्रसिद्ध  कलाकार हर रोज साँय 6 बजे अपनी प्रस्तुति देंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उत्सव के माध्यम से क्षेत्र के लोगो को मनोरंजन के साथ साथ देश व प्रदेश की लोक संस्कृति को जानने का भी मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा कला, साहित्य , व सांस्कृतिक विरासत का प्रदेश है। आज की नई पीढ़ी हमारी उस विरासत को भूलती जा रही है और पश्चिमी चकाचोंध की ओर अग्रसर होती जा रही है।युवाओ को अपनी इस धनी सांस्कृतिक विरासत से अवगत करवाने के लिए कला परिषद द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न जिलों से आए  हुए कलाकार इस कार्यक्रम में हरियाणवी नाटक व नृत्य तथा लोक गायकी का जलवा बिखरेंगे। उन्होंने लोगो से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उत्सव को देखने की लोगों से अपील की है ताकि आज की हमारी पीढ़ी के बारे में  लोग ज्यादा से ज्यादा जान सके।

Related posts

Second news in goodnews

Ajit Sinha

जेटली ने किया ये बड़ा खुलासा

Ajit Sinha

शहरों की क्रेडिट रेटिंग में तेजी, 44 शहरों को रेटिंग मिली

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x