Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेन्द्रगढ़ : अलग-अलग अपने संकल्पों के अनुरुप गौशाला प्रांगण में सवामणी का आयोजन कर गायों को चाट खिलाई ।

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेन्द्रगढ़ : सोमवती अमावस्या के अवसर पर स्थानीय श्री गौशाला धोलपोश आश्रम के प्रांगण में गायों के लिए चार सवामणियां आयोजित हुई । पं देवीचंद शर्मा-समसपुर ( चरखीदादरी ), कंवरसिंह यादव-मुंडिया खेड़ा, शान्तिदेवी पत्नी लीलाराम यादव ठेकेदार-डुलाना व मा. बनवारीलाल सैनी-महेन्द्रगढ़ ने अलग-अलग अपने संकल्पों के अनुरुप गौशाला प्रांगण में सवामणी का आयोजन कर गायों को चाट खिलाई ।
हरियाणा गौसेवा आयोग के सदस्य एवं गौशाला के संरक्षक दयाशंकर तिवाड़ी ने सवामणी आयोजकों का आभार जताया । उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण की परम आराध्या गौमाता दयामयी, वात्सल्यमयी तथा सुर-नर-मुनि सेविता है । गौमाता को अन्न, जल प्रदान करना पुण्य का कार्य है । जो गौसेवा व गौरक्षा में योगदान देते हैं उन्हें सुफल प्राप्त होता है । इस अवसर पर विष्णुदत्त शर्मा, देवदत्त शर्मा, गौशाला प्रधान बालचंद शर्मा, रिसालसिंह यादव-पूर्व सरपंच, दलीप शर्मा, विजय शर्मा, बसन्ती, कुसुम सहित गौशाला स्टाफ उपस्थित था ।

Related posts

कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए  हरियाणा पुलिस की 440 एसयूवी गाड़ियां आपात कालीन सेवा के लिए 24 घंटे रहेंगी उपलब्ध

Ajit Sinha

13 मार्च से ‘नो लिमिट’

Ajit Sinha

फरीदाबाद :महारानी अहिल्याबाई के 293 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में श्री नारायण सेवा समिति कौराली द्वारा फ्री हैल्थ चैकअप कैम्प का किया आयोजन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x