Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

भारी बर्फबारी के बाद हिमस्खलन से अफगानिस्तान में 100 से अधिक लोगों की मौत

संवाददाता : अफगानिस्तान में भारी बर्फबारी के चलते हिमस्खलन की वजह से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और इनमें से 50 लोग एक ही गांव के हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है।  अधिकारियों ने आज बताया हिमस्खलन तीन दिन की भारी बर्फबारी की वजह से हुआ है और इसकी वजह से मुख्य रूप से मध्य और पूर्वोत्तर प्रांतों में सैकड़ों मकान ध्वस्त हो गये हैं और सड़कें अवरद्ध हो गई है। सड़कें अवरद्ध होने की वजह से बचाव दल को हिमस्खलन का शिकार हुये गांवों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। प्राकृतिक आपदा मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद उमर मोहम्मदी ने बताया कि सबसे ज्यादा मौतें दूरदराज के नूरिस्तान प्रांत में हुई है जहां एक ही गांव में 50 लोगों की मौत हो गई।

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘हिमस्खलन की वजह से बार्गमटल जिले का दो गांव पूरी तरफ से दफन हो गये। इनमें से एक गांव से 50 शव बरामद किये गये हैं जबकि बचाव दल दूसरे गांव में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।’’

Related posts

37 वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ ने मेले में की खरीदारी।

Ajit Sinha

भारत इंग्लैंड सीरीज पर कब्जे के लिए मुकाबला आज : बेंगलुरु टी-20

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; क्राइम ब्रांच 56 ने कैश क्लैक्शन कंपनी के एजेंटों से पिस्टल नौक पर लाखों रूपए लूटने तीन लूटेरों को किया गिरफ्तार, सीपी हनीफ कुरैशी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x